होली के हुडदंग के बारे में तो लगभग आप सभी ने सुना ही होगा। लेकिन कई सारे लोग शराब पीकर होली का माहौल खराब कर देते हैं। ऐसे में होली के मौके पर शिकार हुई अभिनेत्री जिन्हें होली के दिन उन्हें काफी बुरा अनुभव झेलना पड़ा। सूत्रों के अनुसार होली अभिनेत्री होली वाले दिन किसी जरूरी काम से बाहर निकलीं थी।
लेकिन इस बीच अभिनेत्री पर करीब 10-15 शराबियों ने हमला बोल दिया। इन शराबियों ने मिलकर ऐसा हुडदंग मचाया कि अभिनेत्री काफी ज्यादा घबरा गई। लेकिन उन्होंने फिर भी अकेले ही इन लोगों को ऐसा सबक सिखाया कि ये शराबी कभी ये किस्सा चाहा कर भी नहीं भुला पाएंगे।
अभिनेत्री की मदद के लिए कोई नहीं आया आगे
बता दें कि होली के दिन ये घटना जानी-मानी अभिनेत्री चाहत खन्ना के साथ हुई थी। वो शाम को करीब 7 बजे मलाड के पास से जा रही थीं। इसी बीच रास्ते में 10-15 शराबियों ने मिलकर उनकी कार के आगे हंगामा शुरू कर दिया। इतना ही नहीं शराबियों ने ड्राइवर को भी मारा और स्क्रीन शील्ड को भी तोड़ दिया था। वहीं अभिनेत्री चाहत ने वहां खड़ी भीड़ से मदद करने को कहा तो वहां उनकी मदद के लिए कोई भी आगे नहीं आया।
खबरों के अनुसार चाहत खन्ना फौरान अपनी कार से नीचे उतरी और बाहर निकलते ही उन्होंने पुलिस को फोन कर दिया। जब उनकी मदद के लिए कोई नहीं आया तो वह अकेले ही गुंडों से भिड़ गई। इसके बाद अभिनेत्री ने ड्राइवर को भी बचाने के लिए उन शराबियों को पीटना शुरू किया। अभिनेत्री ने शराबियों को चप्पलों से कूटा।
अगर अभिनेत्री चाहत खन्ना की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह इस समय वज काफी मुश्किलों से गुजर रही हैं। कुछ वक्त पहले उन्होंने अपनी मां को खो दिया जिसका दुख उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया। वहीं साल 2018 में उनका पति फरहान मिर्जा से तलाक हुआ है।
यहाँ पढ़े इंस्टाग्राम पोस्ट:https://www.instagram.com/p/BuLTNjEHFxp/?utm_source=ig_embed


Download Android App
Download iOS App









