#NoBindiNoBusiness कैंपेन पर आगबबूला हुई दिव्यांका त्रिपाठी, शेयर की ‘बिना बिंदी’ की कई खूबसूरत तस्वीरें

Summary :

टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी समाज में होने वाली गलत प्रथाओं और चीजों के बारे में खुलकर अपनी राय रखती हैं। इन दिनों अभिनेत्री देश में चल रहे ‘नो बिंदी नो बिजनेस’ कैंपेन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है

टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी समाज में होने वाली गलत प्रथाओं और चीजों के बारे में खुलकर अपनी राय रखती हैं। इन दिनों अभिनेत्री देश में चल रहे ‘नो बिंदी नो बिजनेस’ कैंपेन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है साथ ही इसे सपोर्ट करने वाली महिला राइटर से ट्विटर पर भिड़ गई हैं। यही नहीं ये सब होने के बाद दिव्यांका ने कई इंस्टाग्राम पर अपनी बिना बिंदी वाली कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें अदाकारा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।  
क्या है मामला?
हाल ही में एक महिला राइटर ने ट्वीट करके लिखा, ये मैं अपने लिए कर रही हूं। दीपावली के मौके पर मैं किसी भी उस ब्रैंड से कोई भी प्रोडक्ट नहीं खरीदूंगी जिसमें मॉडल्स को बिना बिंदी के दिखाया जाएगा। तो बस महिला राइटर का इस तरह का कमेंट देख बुरी तरह भड़की दिव्यांका त्रिपाठी ने जवाब में अपना गुस्सा जाहिर किया। एक्ट्रेस ने लिखा ‘नो बिंदी नो बिजनेस?’ यह एक महिला की पसंद होनी चाहिए कि वह क्या पहनना चाहती है! हिंदू धर्म में पसंद का सम्मान किया जाता है।  
आगे दिव्यांका लिखती हैं, किसी भी कल्चर को महिलाओं के पहनावे से क्यों मापा जाना चाहिए? जब महिलाएं इस तरह की कॉन्सेप्ट को प्रमोट करती हैं तो मुझे हैरानी होती है।  वहीं एक्ट्रेस ने अब अपने इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें पोस्ट की हैं और इन सभी तस्वीरों में भले ही दिव्यांका बिल्कुल देसी अवतार में नजर आईं, लेकिन उन्होंने बिंदी नहीं लगाई हुई।  

इन तस्वीरों के कैप्शन में दिव्यांका ने लिखा वही पहने जो दिल की इच्छा है, वो नहीं जो दुनिया आपको बता रही है चाहे वो महिला हो या पुरुष। ये बेसिक मानवाधिकार होना चाहिए।  एक तर्कशील और विकसित समाज को देखने का इंतजार कर रही हूं।  
बता दें, एक्ट्रेस दिव्यांका का ये ट्वीट अब तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं फैंस अब उनके पोस्ट पर कमेंट कर उनके जवाब का सपोर्ट कर रहे हैं। साथ ही एक्ट्रेस की खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं।  
 

Desk Team