मशहूर टीवी एक्ट्रेस जूही परमार ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक जानकारी शेयर की जिससे हर किसी के होश उड़ गए गए। उन्होंने अपनी पोस्ट में जानकारी दी की वो मौत को मात देकर वापस लौटी है। जूही ने अपने साथ घटे एक हादसे के बारे में बताया जो बेहद दिल दहला देने वाला था।
जूही परमार ने सोशल मीडिया पर बताया की ये घटना होली वाली रात की है। उस दिन वो अपनी दोस्त आश्का गोराडिया के घर थी और अचानक रात में उनकी तबियत खराब हो गयी और उन्हें लगा की ये उनकी जिन्दगी का आखिरी दिन है।
जूही परमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ” 21 मार्च यानी होली वाली रात मेरे साथ बेहद दिल दहला देने वाली घटना हुई और तबियत खराब होने पर मुझे अस्पताल ले जाया गया। में सांस नहीं ले पा रही थी और ऐसा लग रहा था की मेरा दम घुट जायेगा।”
जूही परमार ने आगे बताया की उस वक्त उन्हें कुछ और ख्याल नहीं आया बस उन्होंने अपनी दोस्त से कहा की मेरी बेटी समायरा का ख्याल रखना।’ उनकी सभी रिपोर्ट्स नार्मल थी पर उस वक्त का एक्सपीरियंस वो जिंदगी भर नहीं भुला पाएंगी।
जूही परमार ने आगे लिखा जिस वक्त उनके साथ ये घटना हुई तब उन्हें लग रहा था की वो सबसे दूर जा रही है और भगवान उनकी आत्मा को ले जा रहे है। तब उन्होंने भगवान से बता की और कहा की वो ऐसा नहीं होने दे सकती। उन्होंने भगवान से कहा की प्लीज मुझे मेरी बेटी के लिए जीने दो। मैं हर चीज के लिए माफ़ी मांगती हूँ।
एक्ट्रेस जूही परमार ने आगे लिखा की सब सोचते है की वो एक स्ट्रांग महिला है पर बहुत सी सिचुएशन ऐसी आती है जब दुःख होता है।उनका भी कई बार दिल दुख है और उन्होंने बेहद कठिन जिंदगी भी बितायी है पर जिस वक्त उनकी हालत खराब थी तब उन्हें सिर्फ अपनी बेटी का चेहरा याद आया और उसके लिए जीने की चाहत।
आपको बता दें एक्ट्रेस जूही परमार ने साल 2009 में टीवी एक्टर सचिन श्रॉफ की थी जिनसे उन्हें एक बेटी समायरा है पर शादी के कुछ समय बाद से उनके रिश्ते खराब हो गए और साल 2018 में दोनों का तलाक हो गया। बेटी की कस्टडी उन्हें मिली है और वो अब एक सिंगल मदर के तौर पर बेटी की परवरिश कर रही है।


Download Android App
Download iOS App











