टीवी का मशहूर कपल एकता कौल और सुमित व्यास बने पेरेंट्स,एक्टर ने बेटे के जन्म पर शेयर की गुडन्यूज

Summary :

टीवी जगत की मशहूर जोड़ी एकता कौल और सुमित व्यास अपने पहले बेबी के परेंट्स बन गए हैं। इस कपल के घर नन्हे मेहमान ने दस्तक दी है।

टीवी जगत की मशहूर जोड़ी एकता कौल और सुमित व्यास अपने पहले बेबी के पेरेंट्स बन गए हैं। इस कपल के घर नन्हे मेहमान ने दस्तक दी है। एकता कौल ने बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी अभिनेता सुमित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। 
सुमित ने एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा है-लड़का हुआ है, जिसे वेद कहकर बुलाया जाएगा। मम्मी और पापा हर सेकेंड में अपने बेबी को सहला रहे हैं। अब सुमित के ये गुडन्यूज शेयर करने के बाद से ही उन्हें और एकता को सोशल मीडिया पर फैन्स का बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। 
बता दें सुमित और एकता दोनों ही अपने पहले बच्चे को लेकर बहुत ज्यादा एक्साइटेड थे। वो अपने बेबी के दुनिया में आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
सुमित और एकता दोनों में से किसी ने भी अभी तक न्यूबॉर्न बेबी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है,लेकिन इस कपल के फैन्स नन्हें महेमान की तस्वीर देखने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं।
प्रेग्नेंसी के वक्त एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कई सारी तस्वीरें शेयर की थीं। इसके अलावा कई तस्वीरों में ये कपल रोमांटिक पोज देते हुए भी नजर आया।
एकता और सुमित की शादी साल 2018 में हुई थी। दोनों की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सुमीत व्यास कई टीवी शोज और फिल्मों में नजर आए चुकें हैं। वहीं उनकी पत्नी और टीवी अभिनेत्री एकता को शो मेरे अंगने में से मशहूर हुई। इसके बाद उन्होंने कई सारे शोज में काम किया है। 

Desk Team