कोरोना महामारी के बीच बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद किसी फरिश्ते से कम नहीं हैं। बेशक एक्टर फिल्मों में विलेन का किरदार निभाते हों। मगर कोरोना संकट के दौरान ‘मसीहा’ बनकर आए सोनू लोगों के लिए असल जिंदगी में हीरो बन गए। इसके अलावा सोनू सूद ने ट्विटर पर अपनी तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए लोगों का दिल जीत लिया है।

मगर क्या आपको मालूम है कि सोनू सूद बचपन में भी बेहद क्यूट दिखते थे और जिस तरह उन्होंने आज लोगों के मन में एक अलग छाप छोड़ी है ऐसे ही उनकी बचपन की प्यारी तस्वीरें भी आपका दिल जीत लेंगी। आइये दिखाते हैं आपको सोनू सूद के बचपन की अनदेखी तस्वीरें…

अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1999 में तमिल फिल्म इंडस्ट्री से करने वाले सोनू सूद का जन्म 30 जुलाई 1973 में पंजाब के मोगा में हुआ था। एक्टर ने नागपुर के एक कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी।

सोनू का बॉलीवुड करियर फिल्म ‘शहीद-ए-आजम’ में से शुरू हुआ इस फिल्म में उन्होंने भगत सिंह का किरदार निभाया। मगर सोनू को पहचान साल 2004 में मणिरत्नम की फिल्म ‘युवा’ से मिली।

इसके बाद सोनू सूद साल 2005 में फिल्म ‘आशिक बनाया आपने’ में नजर आए। इस फिल्म में सोनू ने विलेन का किरदार निभाया था। लेकिन उन्हें खूब पसंद किया गया था।

सोनू सूद ने केवल हिंदी फिल्मों में ही नहीं बल्कि तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। खास बात यह भी है उन्हें हर इंडस्ट्री में उनके काम को खूब सराहना मिली है।

साल 2010 में सोनू सूद ने फिल्म ‘दबंग’ में छेदी सिंह का किरदार निभाया था। उन इस रोल को भी फैंस ने बहुत पसंद किया। इसके अलावा सोनू ने सिंबा, आर राजकुमार जैसी फिल्मों में नेगेटिव किरदार ही निभाए हैं। जिन्हे उनके इन किरदारों के लिए खूब पसंद किया जाता है।

इस समय एक्टर सोनू सूद मुंबई में फंसे लोगों के लिए भगवान बनकर उनकी मदद करने में लगे हुए हैं। सोनू ने अभी तक हजारों लोगों को अब तक बसों की सहायता से अपने घर पहुंचाया है। अब लोग उनका शुक्रिया अदा करते नहीं थक रहे हैं। इसके अलावा वो रोज हजारों लोगों को खाना भी खिलाते हैं।


Download Android App
Download iOS App



