Udaipur Files की रिलीज के बाद फिल्म के मेकर्स को मिली जान से मारने की धमकी, शेयर किया पोस्ट!

Summary :

विजय राज की (Vijay Raaz) विवादित फिल्म उदयपुर फाइल्स (Udaipur Files) भारत में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म 2022 में दर्जी कन्हैया लाल साहू की निर्मम हत्या की सच्ची घटना पर आधारित है और रिलीज से पहले ही कई विवादों में घिर चुकी थी। अब फिल्म रिलीज के महज एक दिन बाद ही इसके निर्माता अमित जानी को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इस घटना ने फिल्म के इर्द-गिर्द विवाद को और भी बढ़ा दिया है। सोशल मीडिया पर शेयर की धमकी अमित जानी (Amit Jani) ने इस घटना की जानकारी अपने एक्स…

AMIT JANI

विजय राज की (Vijay Raaz) विवादित फिल्म उदयपुर फाइल्स (Udaipur Files) भारत में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म 2022 में दर्जी कन्हैया लाल साहू की निर्मम हत्या की सच्ची घटना पर आधारित है और रिलीज से पहले ही कई विवादों में घिर चुकी थी। अब फिल्म रिलीज के महज एक दिन बाद ही इसके निर्माता अमित जानी को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इस घटना ने फिल्म के इर्द-गिर्द विवाद को और भी बढ़ा दिया है।

सोशल मीडिया पर शेयर की धमकी

अमित जानी (Amit Jani) ने इस घटना की जानकारी अपने एक्स अकाउंट पर साझा की। उन्होंने एक पोस्ट में बताया कि उन्हें एक अज्ञात नंबर से लगातार धमकियां मिल रही हैं। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “अज्ञात नंबर से मुझे जान से मारने, बम से उड़ाने और गोली मारने की धमकी दी जा रही है। साथ ही फोन पर गाली-गलौज भी की जा रही है। धमकी देने वाला खुद को बिहार का रहने वाला और नाम तबरेज बताता है।”

amti jani

कार्रवाई की मांग

अमित जानी (Amit Jani) ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि इस व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए।अमित जानी ने अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टैग किया। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाए। जानी ने आगे लिखा कि धमकी देने वाले ने उन्हें चुनौती दी है, “अगर हिम्मत है तो गृह मंत्रालय को कॉल की सूचना दे दो।” इसके बाद उन्होंने गृह मंत्रालय से भी हस्तक्षेप कर आरोपी पर कार्रवाई करने की अपील की।

क्यों शुरू हुआ विवाद

उदयपुर फाइल्स (Udaipur Files) का ट्रेलर रिलीज होते ही फिल्म चर्चा में आ गई थी। फिल्म में 2022 के कन्हैया लाल साहू हत्याकांड को दिखाया गया है, जिसे लेकर पूरे देश में गुस्सा फैल गया था। कन्हैया लाल की हत्या उनके ही दर्जी की दुकान में की गई थी, जिसके पीछे धार्मिक कट्टरता से जुड़े कारण बताए गए थे।

Udaipur films

फिल्म में इस घटना को विस्तार से दिखाया गया है और विजय राज ने कन्हैया लाल का किरदार निभाया है। हालांकि, ट्रेलर जारी होते ही कुछ समूहों और व्यक्तियों ने आरोप लगाया कि यह फिल्म समाज में नफरत फैलाने का काम करेगी। विरोध करने वालों ने यहां तक मांग कर दी थी कि फिल्म को रिलीज से पहले ही बैन कर दिया जाए।

अचानक बदली रिलीज डेट

फिल्म को 11 अगस्त 2025 को रिलीज करने की योजना थी, लेकिन मेकर्स ने इसे तय तारीख से तीन दिन पहले यानी 8 अगस्त को ही रिलीज कर दिया। इस फैसले को लेकर भी सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। समर्थकों का कहना था कि फिल्म सच्ची घटना को सामने लाने का साहसिक प्रयास है, जबकि विरोधियों का मानना था कि इससे समाज में तनाव बढ़ सकता है।

udaipur files

धमकी के बाद बढ़ी चिंता

धमकी मिलने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। सोशल मीडिया पर अमित जानी की पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने उनके साहस की तारीफ की तो कई ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। फिल्म को लेकर चल रहे इस विवाद के बीच यह धमकी का मामला सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन सकता है। उम्मीद है कि संबंधित प्रशासन जल्द ही इस पर कार्रवाई करेगा ताकि फिल्म से जुड़े लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और मामले की सच्चाई सामने आ सके।

ये भी पढ़ें: ‘Pati Patni Aur Panga’ में मंगेतर Milind का सरप्राइज देख इमोशनल हुई Avika Gor

Yashika Jandwani