राखी सावंत ने आखिरकार अपनी शादी की अफवाहों की पुष्टि कर दी है। मुंबई के जेडब्ल्यू मैरियट में एक होटल के कमरे में आयोजित एक गुप्त समारोह में राखी सावंत शादी के बंधन में बंध गई।
.png)
हालांकि अभिनेत्री ने पहले अपनी शादी की अफवाहों के लिए किसी भी सच्चाई से इनकार किया लेकिन अब जब एक ईसाई शादी के गाउन और चूडा में उनकी तस्वीरें सामने आईं तो उन्होंने इस बात को कबूल कर लिया है।
.jpg)
.jpg)
राखी सावंत ने पुष्टि की है कि उन्होंने वास्तव में ब्रिटेन के रितेश से शादी की है और पहले इस खबर को बताने से डर रही थी। एक एंटरटेनमेंट पोर्टल से बात करते हुए, राखी ने यह भी बताया कि वह अगले साल 2020 में एक बच्चा पैदा करने की योजना बना रही हैं।
.jpg)
जब से उनकी शादी की खबर इंटरनेट पर आई है, तब से राखी सारी लाइमलाइट बटोर रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी मेहंदी, चूड़ा और सिंदूर की झलक दिखाते हुए तस्वीरें शेयर कीं है।
.jpg)
अब सोशल मीडिया पर राखी की शादी की अन्य तस्वीरों भी सामने आ गयी है, जिसमें वह अपनी मां जया और रिश्तेदारों के साथ कार्यक्रम के दौरान पोज देती देखी जा सकती हैं।
.jpg)
.jpg)
राखी सावंत और रितेश की ये चोरी छुपे शादी सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही है। राखी ने कहा कि वह जल्द ही अपने उद्योग मित्रों के लिए एक पार्टी की मेजबानी करेंगी।
.jpg)


Download Android App
Download iOS App



