मशहूर टीवी एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया इन दिनों डांस रियल्टी शो नच बलिए 9 में अपने एक्स बॉयफ्रैंड अनुज सचदेवा के साथ हिस्सा ले रही है और प्रीमियर एपिसोड परफॉरमेंस से इस जोड़ी ने सबका दिल जीत लिया। अब अनुज सचदेवा और उर्वशी ढोलकिया के रिलेशनशिप को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।

एक समय अपने अफेयर को लेकर अनुज सचदेवा और उर्वशी ढोलकिया की जोड़ी काफी चर्चा में थी पर जब इनका रिश्ता टूटा तो फैंस भी ये जानना चाहते थे की इनके लाग होने की क्या वजह थी। अब प्रीमियर एपिसोड में खुल गया राज की आखिर क्यों ये कपल अलग हुआ।

उर्वशी ढोलकिया के अनुज सचदेवा के साथ रिलेशन की खबररे खूब सुर्ख़ियों में रही थी लेकिन दोनों ने कभी इस सार्वजानिक तौर पर स्वीकार नहीं किया।

टीवी एक्ट्रेस उर्वशी और अनुज एक दूसरे को पसंद करते थे और कई बार एक साथ स्पॉट किये गए। पार्टीज में भी अक्सर दोनों को साथ देखा जाता था।

जानकारी के मुताबिक़ इस रिलेशनशिप के टूटने की सबसे बड़ी वजह बनकर उभरा उर्वशी ढोलकिया का अतीत जिसने इस रिश्ते को आगे बढ़ने नहीं दिया।

आपको बता दें उर्वशी ढोलकिया ने महज 16 साल की उम्र में शादी कर ली थी और 17 साल की उम्र में ही उनके दो जुड़वां बेटे हो गए थे। पर ये शादी ज्यादा चल नहीं पायी और 18 साल की उम्र में वो पति से अलग हो चुकी थी।

उर्वशी का तलाकशुदा और दो बच्चों की मां होना ही अनुज और उनके रिश्ते के आड़े आया। अनुज का परिवार इस शादी के बिलकुल खिलाफ था , अनुज अपने परिवार के सामने हार गए।

अनुज और उर्वशी की रहे भले ही जुड़ा हो गयी पर दोनों ने एक दुसरे के साथ हमेशा दोस्ती निभायी। अनुज से अलग होने के बाद ना तो उर्वशी ने दूसरी शादी की और एक्टर अनुज सचदेवा ने भी अभी तक शादी नहीं की है।



Download Android App
Download iOS App



