बाहुबली स्टार
प्रभास की फैन फॉलोइंग देश-विदेश में फैली हुई है। फैंस को एक्टर से जुड़ी हर खबर
का बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है और यही वजह है कि आदिपुरुष एक्टर भारतीय सिनेमा
में सबसे अधिक मांग वाले एक्टर्स में से एक है। वहीं अब उनके प्रशंसकों ने ट्विटर पर अनसब्सक्राइब
नेटफ्लिक्स नाम से एक हैशटैग शुरू किया है और अपने फोन से नेटफ्लिक्स ऐप को हटाने
की क्लिप और तस्वीरें साझा कर रहे हैं।
दरअसल, नेटफ्लिक्स इंडोनेशिया ने प्रभास स्टारर साहो की एक क्लिप साझा की, जिसमें एक्टर बंजई स्काईडाइविंग करने की कोशिश करते दिखाई दे रही है, क्लिप में, रिबेल स्टार एक चट्टान से एक बैग फेंकते हुए
दिखाई देते है और फिर वह उस बैग को पकड़ने के लिए हवा में कूद जाते है, जो बाद में पैराशूट में बदल जाता है।
Kamu NeeenYha ini akSi apAa? pic.twitter.com/RoWaMNYGIT
— Netflix Indonesia (@NetflixID) November 2, 2022
नेटफ्लिक्स इंडोनेशिया ने इस वीडियो को ट्वीट किया है और इसे शेयर करते हुए
उन्होंने कैप्शन लिखा, “कामू नीनया इनी अकी आपा?”, जिसका अंग्रेजी में मतलब “व्हाट एक्शन इज दिस?” होता है। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्वीटर
पर हैशटैग अनसब्सक्राइब नेटफ्लिक्स ट्रेंडिंग करा रहे हैं। ऐसे में नेटफ्लिक्स इंडोनेशिया का प्रभास की फिल्म के सीन का मजाक उड़ाना उनके
फैंस को बिल्कुल रास नहीं आया है।
यहां तक कि नेटफ्लिक्स इंडिया को भी इसका
खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं। अपने
मोबाइल फोन से स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के ऐप को डिलीट करने के वीडियो को शेयर करते
हुए एक ट्विटर यूजर ने लिखा,
“जाने का समय और कभी वापस
नहीं आना और दोस्तों को भी इस यौन,
बच्चों के प्रति अपमानजनक
सबसे खराब सामग्री की सदस्यता न लेने की सलाह दूंगा!”।
एक अन्य नेटिज़न ने लिखा,
“अनसब्सक्राइब नेटफ्लिक्स
देखना ट्रेंड कर रहा है। मुझे लगता है कि नेटफ्लिक्स से किसी को निकाल दिया जाएगा।
(प्रभास जैसे बड़े स्टार को एक बड़ी फैन फॉलोइंग के साथ ट्रोल करना और एक फिल्म
नेटफ्लिक्स के लिए मोटी रकम चुकाना अच्छा विचार नहीं है)” एक अन्य यूजर ने
लिखा, ‘नेटफ्लिक्स इंडिया क्या भारत में सबसे बुरी चीज
हुई है, कृपया सदस्यता समाप्त करें।’


Download Android App
Download iOS App











