Uorfi Javed का खुलासा – रिलेशनशिप में हूं, दिल्ली का है बॉयफ्रेंड, फिल्मी अंदाज में हुई थी पहली मुलाकात

Summary :

Uorfi Javed जो अपने अतरंगी फैशन और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं, एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार वजह उनका फैशन नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है। उर्फी ने हाल ही में खुद कबूल किया है कि वो सिंगल नहीं हैं बल्कि रिलेशनशिप में हैं। उनके इस खुलासे से फैंस हैरान हैं और अब सब जानना चाहते हैं कि आखिर ये लकी बॉय है कौन? कौन है Uorfi Javed का बॉयफ्रेंड? एक इंटरव्यू में उर्फी ने बताया कि उनके बॉयफ्रेंड का नाम तो उन्होंने नहीं बताया, लेकिन इतना जरूर कहा कि वह दिल्ली से हैं…

Uorfi Javed जो अपने अतरंगी फैशन और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं, एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार वजह उनका फैशन नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है। उर्फी ने हाल ही में खुद कबूल किया है कि वो सिंगल नहीं हैं बल्कि रिलेशनशिप में हैं। उनके इस खुलासे से फैंस हैरान हैं और अब सब जानना चाहते हैं कि आखिर ये लकी बॉय है कौन?

Uorfi Javed
Uorfi Javed

कौन है Uorfi Javed का बॉयफ्रेंड?

एक इंटरव्यू में उर्फी ने बताया कि उनके बॉयफ्रेंड का नाम तो उन्होंने नहीं बताया, लेकिन इतना जरूर कहा कि वह दिल्ली से हैं और बेहद शर्मीले हैं। उन्होंने कहा, “वो 6 फुट 4 इंच लंबे हैं। सोशल मीडिया पर उनका कोई डिजिटल फुटप्रिंट नहीं है। इंस्टाग्राम पर उनके कोई पोस्ट नहीं हैं।” उर्फी ने आगे बताया कि उन्हें ये चीज बहुत पसंद आई कि उनके बॉयफ्रेंड को लाइमलाइट पसंद नहीं है। सोशल मीडिया से दूर रहने वाला लड़का उर्फी जैसी पब्लिक फिगर के लिए एक बैलेंस ला सकता है, और शायद इसी वजह से दोनों का रिश्ता अच्छा चल रहा है।

Uorfi Javed
Uorfi Javed

पहली मुलाकात थी बिल्कुल फिल्मी

Uorfi Javed ने अपनी पहली मुलाकात का किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि दोनों की मुलाकात एक ऐसी जगह पर हुई थी, जहां उसके मम्मी-पापा भी मौजूद थे। उस समय उसके परिवार वाले उसकी अरेंज मैरिज की बात कर रहे थे, लेकिन उर्फी की एंट्री ने जैसे सब कुछ बदल दिया। उर्फी ने मुस्कराते हुए कहा, “मैंने उसकी शादी तुड़वा दी। लगता है कि वो दोनों बस एक बार ही मिले थे, कुछ फाइनल नहीं हुआ था। लेकिन फिर मेरी और उसकी मुलाकात ने सब कुछ बदल दिया।”

Uorfi Javed
Uorfi Javed

उर्फी की प्रोफेशनल लाइफ

Uorfi Javed की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने छोटे पर्दे पर कई सीरियल्स में काम किया है। लेकिन असली पहचान उन्हें ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 1’ से मिली थी। इस शो में भले ही वो ज्यादा दिन नहीं टिक पाईं, लेकिन उनके अतरंगी फैशन की खूब चर्चा हुई थी। इसके बाद उर्फी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह हर हफ्ते नए फैशन और अतरंगी कपड़ों के साथ सोशल मीडिया पर छा जाती हैं।

Uorfi Javed
Uorfi Javed

द ट्रेटर्स’ शो की बनीं विनर

हाल ही में उर्फी ‘द ट्रेटर्स’ नाम के रियलिटी शो में नजर आई थीं और इस शो की वो विनर भी बनीं। ये उनके करियर की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। उर्फी जावेद का सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन बेस है। लोग उनके फैशन को पसंद करते हैं, वहीं कई बार उन्हें ट्रोल भी किया जाता है। लेकिन उर्फी कभी इन ट्रोल्स से नहीं डरतीं। वो अपने स्टाइल और राय को खुलकर रखती हैं। अब जब उन्होंने अपनी रिलेशनशिप को लेकर इतना बड़ा खुलासा किया है, तो फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही वो अपने बॉयफ्रेंड की झलक भी सोशल मीडिया पर दिखाएंगी।

Also Read: Huma Qureshi Brother Killed: दिल्ली के निजामुद्दीन में एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के भाई की हत्या

Arpita Singh