अमित शाह और CM नीतीश ने किया मां जानकी के मंदिर का शिलान्यास, जानें कब तक बनकर होगा तैयार

Summary :

Mata Sita Temple: आज बिहार के सीतामढ़ी में मां जानकी के भव्य मंदिर की आधारशिला रखी गई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह  इस दौरान वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ संयुक्त रूप से पुनौरा धाम में माता जानकी मंदिर का शिलान्यास और भूमि पूजन किया। इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे बिहार की जनता में उत्साह है।  माता जानकी का मंदिर राम मंदिर की तर्ज पर ही बनाया जा रहा है। Bihar: Union Home Minister Amit Shah lays the foundation stone of Maa Janaki Temple at Punaura Dham in Sitamarhi pic.twitter.com/gph3ACBAPv — IANS (@ians_india) August 8, 2025 Mata Sita Temple: …

Mata Sita Temple: आज बिहार के सीतामढ़ी में मां जानकी के भव्य मंदिर की आधारशिला रखी गई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह  इस दौरान वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ संयुक्त रूप से पुनौरा धाम में माता जानकी मंदिर का शिलान्यास और भूमि पूजन किया। इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे बिहार की जनता में उत्साह है।  माता जानकी का मंदिर राम मंदिर की तर्ज पर ही बनाया जा रहा है।

Mata Sita Temple:  राम मंदिर की तरह ही भव्य बनेगा मां जानकी का मंदिर

मंदिर परिसर की अनुमानित लागत 882.87 करोड़ रुपए है। इसे 67 एकड़ में बनाया जाएगा, जिसमें 151 फीट ऊंचा गर्भगृह इसका केंद्रीय ढांचा होगा। इसकी ऊंचाई राम मंदिर से केवल पांच फीट ही कम है। मंदिर के 2028 तक पूरा होने की उम्मीद है, और बिहार पर्यटन विभाग इसके विकास कार्यों का नेतृत्व करेगा। भूमि पूजन को एक बड़े धार्मिक आयोजन के रूप में आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है। यह मंदिर अयोध्या के राम मंदिर की तरह ही आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण और स्थापत्य कला की दृष्टि से भव्य बनाया गया है।

Mata Sita Temple
Mata Sita Temple

Mata Sita Temple:  ये सुविधाएं होंगी शामिल

यह न केवल एक आध्यात्मिक केंद्र के रूप में, बल्कि मिथिला की विरासत को प्रदर्शित करने वाले एक सांस्कृतिक केंद्र के रूप में भी कार्य करेगा। मंदिर परिसर में यज्ञ मंडप, संग्रहालय, सभागार, बच्चों का खेल क्षेत्र, सीता वाटिका, लव-कुश वाटिका, भजन संध्या स्थल, धर्मशालाएं और अतिथि गृह, मिथिला हाट और कैफेटेरिया, ई-कार्ट स्टेशन, छात्रावास, सड़क प्रदर्शनी और पार्किंग सुविधाएं शामिल होंगी। समग्र विकास के तहत जानकी कुंड का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा। यह परिसर माता सीता से जुड़ी ऐतिहासिक और पौराणिक कथाओं को प्रदर्शित करेगा, जिससे आगंतुकों को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समृद्धि दोनों प्राप्त होगी।

Mata Sita Temple
Mata Sita Temple

Mata Sita Temple: क्या बोले अमित शाह

शिलान्यास के बार में लिखते हुए अमित शाह ने बीते गुरूवार को एक्स पर एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, जय माँ जानकी,  कल का दिन पूरे देश और विशेषकर मिथिलांचल के लिए अत्यंत सौभाग्य और हर्ष का दिन है, जब बिहार के सीतामढ़ी स्थित माता सीता की जन्मभूमि में पवित्र ‘पुनौराधाम मंदिर’ एवं परिसर के समग्र विकास की वृहद योजना का शिलान्यास होगा। साथ ही, यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कनेक्टिविटी को बढ़ाने हेतु पीएम श्री  @narendramodi जी ने सीतामढ़ी-दिल्ली अमृत भारत ट्रेन को भी स्वीकृत किया है, जिसका कल शुभारंभ होगा।

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2025 Celebrations: देश एक परंपराएं अनेक, जानें भारत के विभिन्न राज्यों में कैसे मनाते हैं रक्षा बंधन

Neha Singh