टीवी
एक्ट्रेस उर्फी जावेद आज सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं। हर रोज कुछ ना कुछ नया कर के अपने
अन्तरंगी और बोल्ड लुक के चलते सुर्खियों में रहती हैं। उर्फी हमेशा अपने एक से बढ़कर एक स्टाइलिश लुक फैंस के
साथ शेयर करके उन्हें इंप्रेस करने के साथ हैरान भी कर देती हैं।
अब एक बार फिर उर्फी ने अपने लुक से हर किसी को हैरान कर दिया है। लेकिन खास बात यह
है कि इस बार उर्फी ने अपने कपड़ों से ज्यादा अपने हेयर स्टाइल पर एकपेरिमेंट किया
है। इसके साथ ही इस बार उर्फी ने ऐसा डिफरेंट हेयर स्टाइल किया कि तस्वीर देखते ही
आपका सिर चकरा जाएगा।
उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम पर मुंबई एयरपोर्ट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। अपनी
नई पोस्ट में उर्फी बेहद सिजलिंग लुक में नजर आ रही हैं उर्फी ने स्टाइलिश ब्रा को
जींस के साथ कैरी किया है साथ ही उन्होंने छोटी क्रॉप टॉप भी पहना है। अपने लुक के साथ उर्फी ने मेकअप को भी खास रखा है,
ब्लैक आईलाइनर, न्यूड लिपस्टिक में वह किसी डीवा से कम नहीं लग
रही हैं।
उनका लुक तो हमेशा ही सबसे अलग होता है लेकिन इस बार एक्ट्रेस ने अपने बालों
में कुछ नया ही हेयर स्टाइल बनाया है।
उन्होंने हेयर पिन्स पर व्हाइट पैंट करके उन्हें अपने पूरे सिर पर लगाया हुआ है, उर्फी
का हेयर स्टाइल इतना अनोखा है कि देखने वाले सिर ही घूम जाए।
उर्फी के फैंस तो इनके इस अनोखे हेयर स्टाइल के भी दीवाने हो गए है लेकिन एक
बार फिर अपने लुक्स की वजह से एक्ट्रेस ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई है। उर्फी की
पोस्ट पर लोग काफी कॉमेंट कर रहे है। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- हेयर स्टाइल किधर है इसमें, एक दूसरे यूजर
ने लिखा- हेयर पिन्स की दुकान। एक दूसरे यूजर ने लिखा- दीदी के सिर पर इतने बाल
नहीं है, जितने पिन हैं।


Download Android App
Download iOS App






