Urfi Javed ने बोल्डनेस की सारी हदों को कर दिया था पार, ट्रोल होने पर डिलीट की फोटो

Summary :

बॉलीवुड की अतरंगी फैशन डिज़ाइनर कही जाने वाली उर्फी जावेद आए दिन सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। दरअसल उर्फी आए दिन पैपराजी के सामने ऐसे कपडे पहन कर आ जाती है जिसे देखकर हर किसी के होश उड़ जाते हैं। ऐसे में उर्फी ने एक बार फिर से ऐसी हरकत कर दी है जिसे देखकर हर किसी के होश उड़ गए हैं।

बॉलीवुड की अतरंगी फैशन डिज़ाइनर कही जाने वाली उर्फी जावेद आए दिन सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। दरअसल उर्फी आए दिन पैपराजी के सामने ऐसे कपडे पहन कर आ जाती है जिसे देखकर हर किसी के होश उड़ जाते हैं। ऐसे में उर्फी ने एक बार फिर से ऐसी हरकत कर दी है जिसे देखकर हर किसी के होश उड़ गए हैं। इस बार उर्फी ने शर्म की सारी हदे पार कर दी हैं। जिसपर उर्फी को इस कदर ट्रोल किया गया की एक्ट्रेस ने खुद की ही फोटो डिलीट कर दी। 
दरअसल इस बार उर्फी ने जो कारनामा किया है उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया हैं। उर्फी जावेद ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह कैमरे की तरफ देखते हुए काफी बोल्ड पोज दे रही हैं। 

उर्फी जावेद जमीन पर बैठी हुई हैं और अपने एक हाथ को जमीन पर टिकाया हुआ और एक हाथ की उंगली को दांतों से दबाए हुए हैं। उर्फी जावेद ने हमेशा की तरह ड्रेस को लेकर नया प्रयोग किया है और उन्होंने यूनिक ड्रेस पहनी है। इसके साथ ही उर्फी जावेद ने अपने बालों को बांध रखा है। उर्फी जावेद की इस तस्वीर पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
बात दे की उर्फी के इस तस्वीर पर यूजर्स ने उन्हें इस कदर ट्रोल किया की उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम से इस फोटो को ही डिलीट कर दिया। लेकिन उनके फैन पेज पर उर्फी जावेद की ये तस्वीर अभी नजर आ रही है। बता दे की यह पहली बार नहीं है जब उर्फी को उनके कपडे को लेकर ट्रोल किया जा रहा है बल्कि उर्फी जब भी इस तरह के अजीबो-गरीब कपडे पहन कर आती है उन्हें इसी तरह से ट्रोल किया जाता हैं। 
हालांकि उर्फी खुद कई बार कह चुकी है की उन्हें इस तरह के ट्रॉल्लिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता हैं। वो वही करेंगे जो उन्हें पसंद आएगा। लोग बनाते रहे बातें। लेकिन इस बार ना जाने क्यों उर्फी ने अपनी तस्वीर ही इंस्टाग्राम से डिलीट कर दी हैं। उर्फी जावेद ने अपने करियर की शुरुआत साल 2016 में टीवी से की थी। 
उन्होंने सबसे पहले शो ‘बड़े भैया की दुल्‍हनिया’ में एक्टिंग की थी। इसके बाद उर्फी जावेद ने कई टीवी शोज में काम किया है। इसके अलावा उर्फी जावेद ‘बिग बॉस ओटीटी’ और ‘स्पिल्टविला’ जैसे रियलिटी शोज नजर आ चुकी हैं। उर्फी जावेद को टीवी शोज से ज्यादा फेम रियलिटी शोज से मिला है।

Desk Team