बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत अपने बोल्ड तेवरों के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस अपने विचार खुलकर सामने रखती हैं और वाद-विवादों से भी परहेज नहीं करती। बीते दिनों कंगना रनौत और अदाकारा उर्मिला मातोंडकर के बीच ‘नेपोटिज्म’ के मुद्दे को लेकर जमकर बहस हुई थी।

एक्टिंग से राजनीति में कदम रख चुकी उर्मिला मातोंडकर लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई हैं। कभी कंगना रनौत को खरीखोटी सुनाना तो कभी शिवसेना ज्वाइन करना। उर्मिला मातोंडकर ने हाल ही में नया ऑफिस खरीदा है। उन्होंने यह प्रॉपर्टी 3.75 करोड़ में खरीदी है। कंगना और उर्मिला की लड़ाई चलती रहती है। एक बार फिर कंगना ने उर्मिला मातोंडकर से पंगा ले लिया है। नए ऑफिस को लेकर उन्होंने उर्मिला को खरीखोटी सुनाई है।

कंगना रनौत ने ट्वीट किया- डियर उर्मिला मातोंडकर जी, मैंने जो खुद की मेहनत से घर बनाए वह भी कांग्रेस तोड़ रही है, सच में बीजेपी को खुश करके मेरे हाथ सिर्फ 25-30 केस ही लगे हैं। काश मैं भी आपकी तरह समझदार होती तो कांग्रेस को खुश करती, कितनी बेवकूफ हूं मैं, नहीं?

कंगना के इस ट्वीट के बाद उर्मिला मातोंडकर भी कहां चुप रहने वाली थीं। उन्होंने एक वीडियो शेयर करके अपने नए ऑफिस के बारे में जानकारी दी है। उर्मिला मातोंडकर ने वीडियो में बताया कि मार्च के पहले हफ्ते में अंधेरी में डीएन नगर में जो मेरा फ्लैट था वो मैंने बेचा था और लॉकडाउन के चलते प्रॉपर्टी खरीदने में देरी हो गई है। उन सभी पैसो से मैंने यह नया ऑफिस खरीदा है। आप इन पेपर्स को रजिस्ट्रेशन ऑफिस में जाकर देख सकते हैं और अगर किसी को पेपर्स देखने हैं तो मुझे बता दीजिए मैं आपके पास वह पेपर्स भिजवा दूंगी।

हाल ही में एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक वायरल मीम को शेयर किया है। ये मीम कंगना रनौत के प्रशंसक ने बनाया है। इस वीडियो को कंगना रनौत और उर्मिला मातोंडकर के बीच हुई लड़ाई को एंटरटेनमेंट का पुट देते हुए बनाया गया है। जिसमें कंगना रनौत एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर पर भारी पड़ते हुए दिख रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस कंगना रनौत ने ‘हाहाहा’ का कैप्शन दिया है।


Download Android App
Download iOS App



