Urmila Matondkar बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस रही हैं. हालांकि कई सालों से वे पर्दे से गायब हैं. इन सबके बीच अब एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है. दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस शादी के आठ साल बाद पति मोहसिन अख्तर मीर से तलाक ले रही हैं.
- Urmila Matondkar बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस रही हैं. हालांकि कई सालों से वे पर्दे से गायब हैं
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस शादी के आठ साल बाद पति मोहसिन अख्तर मीर से तलाक ले रही हैं
शादी के आठ साल बाद पति मोहसिन से तलाक ले रहीं उर्मिला
बता दें कि उर्मिला ने 3 मार्च, 2016 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मोहसिन अख्तर से इंटर रिलीजन शादी की थी. हालांकि उनकी शादी को हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों से भारी आलोचना मिली, लेकिन उर्मिला और मोहसिन दोनों ने किसी की परवाह नहीं की. लेकिन अब, 8 साल के शादीशुदा जिंदगी के बाद ये जोड़ी टूट रही है. वैसे ये कपल हमेशा एक-दूसरे के प्यार में डूबे दिखते थे, इसलिए उनके तलाक की खबर कई लोगों के लिए चौंकाने वाली है.
वहीं हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, उर्मिला मातोंडकर ने पहले ही कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर कर दी है क्योंकि उन्होंने इस शादी को खत्म करने का मन बना लिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, “काफी सोच-विचार करने के बाद, उर्मिला ने मोहसिन के साथ अपनी शादी को खत्म करने का फैसला किया है. वह पहले ही कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल कर चुकी है. हालांकि सैपरेशन के पीछे का कारण अभी भी पता नहीं है, तलाक आपसी शर्तों पर नहीं हो रहा है. “ हालांकि अभी तक उर्मिला और मोहसिन की तरफ से उनके तलाक की खबरों की कोई पुष्टि नहीं की गई है.
View this post on Instagram
उर्मिला और मोहसिन की लव स्टोरी कैसे हुई थी शुरू
मोहसिन मुंबई में अपने मॉडलिंग करियर के मुश्किल दौर से गुजर रहे थे, उसी दौरान उनकी मुलाकात पहली बार उर्मिला से हुई थी. साल 2014 में मनीष मल्होत्रा की भतीजी रिद्धि मल्होत्रा की शादी में उर्मिला और मोहसिन की पहली मुलाकात हुई थी. मोहसिन की तरफ से यह पहली नजर का प्यार था. फिर, वे एक-दूसरे से मिलने लगे और धीरे-धीरे अच्छे दोस्त बन गए.
उर्मिला पर पूरी तरह फिदा मोहसिन ने उनसे शादी करने का मन बना लिया. वहीं दूसरी ओर उनकी दोस्ती भी धीरे-धीरे प्यार में बदलने लगी थी. आख़िरकार मोहसिन ने ही सबसे पहले उर्मिला को प्रपोज़ किया था, लेकिन वह इसे स्वीकार करने में थोड़ी झिझक रही थीं. लेकिन बिजनेसमैन ने हार नहीं मानी. वह फिल्मी अंदाज में भी उर्मिला को रिझाते रहे.
View this post on Instagram
उर्मिला और मोहसिन ने साल 2016 में की थी शादी
बॉलीवुडलाइफ की एक रिपोर्ट के अनुसार, मोहसिन उर्मिला को गिफ्ट देकर पैंपर करते थे. अक्सर उन्हें शॉपिंग के लिए ले जाते थे और उन्हें स्पेशल फील कराने के लिए काव्यात्मक पंक्तियों से उन्हें मंत्रमुग्ध कर देते थे. जिस बात ने सबसे ज्यादा उर्मिला का दिल जीता वह ये थी कि मोहसिन ने कभी भी उनके काम को आंका नहीं; इसके बजाय, वह उससे वैसे ही प्यार करता था जैसे वह हमेशा से थीं. इस तरह, उर्मिला को मोहसिन के सच्चे प्यार के आगे झुकना पड़ा और उन दोनों ने अलग-अलग धर्म और संस्कृति होने के बावजूद शादी करने का फैसला किया.


Download Android App
Download iOS App



