उर्वशी रौतेला का ट्रेडिशनल लुक हुआ वायरल, एक्ट्रेस नवरात्रि के पहले दिन सज-धज कर माता के मंदिर पहुंचीं

Summary :

देशभर में आज से नवरात्रि का त्योहार बेहद धूम धाम से मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सितारों तक सभी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते नजर आ रहे हैं।

देशभर में आज से नवरात्रि का त्योहार बेहद धूम धाम से मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सितारों तक सभी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते नजर आ रहे हैं। इस लिस्ट में वैसे अब  एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का नाम भी जुड़ गया है। जी हां, नवरात्रि के इस त्योहार पर  उर्वशी रौतेला ने भी अपने सोशल एकाउंट पर एक बेहद स्पेशल पोस्ट किया है। 
एक्ट्रेस ने इस पोस्ट में अपनी एक फोटो शेयर करके अपने चाहने वालों के साथ नवरात्रि पर एक मैसेज भी शेयर किया है। वैसे अपनी लेटेस्ट फोटो में उर्वशी ट्रेडिशनल अवतार में मंदिर के सामने पोज देती नजर आ रही हैं।
एक्ट्रेस तैयार होकर पहुंचीं मंदिर…
हाल ही में उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक पोस्ट साझा की है, जिसमें अदाकारा की खुद की फोटो दिखाई दे रही है। तस्वीर में देखा जा सकता है उर्वशी ने पिंक रंग का सूट पहना हुआ है और हाथ में पूजा की थाली पकड़ी हुई है। एक्ट्रेस की ये तस्वीर उत्तराखंड के जोशीमठ स्थित मंदिर में क्लिक करवाई है, जिसमें वो बहुत सुंदर दिखाई दे रही हैं। 

वहीं इस फोटो के कैप्शन के जरिये उर्वशी ने फैंस को नवरात्रि पर मैसेज दिया है। एक्ट्रेस अपने पोस्ट में लिखती हैं, ‘सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं, चलो हम सब मिलकर मां दुर्गा से प्रार्थना करते हैं कि सभी को सुख और शांति मिले। वो हमें गलती से बचाएं और हमारी मनोकामनाओं को पूरा करें। हैप्पी नवरात्रि आपको और आपके परिवार को’।
बता दें, उर्वशी इस तरह के ट्रेडिशनल लुक में नवरात्रि के पहले दिन माता के दर्शन करने पहुंची थीं। फोटो में अभिनेत्री के पीछे मंदिर और पहाड़ों का खूबसूरत नजारा भी दिखाई दे रहा है। वहीं एक्ट्रेस की ये तस्वीर देखने के बाद फैंस कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 
वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्वशी रौतेला जल्द ही सरवना के साथ 200 करोड़ के बड़े बजट की फिल्म ‘द लीजेंड’ से तमिल में डेब्यू करने वाली हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ में रणदीप हुड्डा के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
 

Desk Team