इस वक़्त सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेज़ी से वायरल हो रही है। जो एक ऐसी एक्ट्रेस की है जिसे आपने लाखो बार टीवी पर देखा होगा। वो अक्सर खबरों में बनी रहती है। कभी अपने विवादित बयान को लेकर तो कभी अपनी अजीब हरकतों को लेकर वो मीडिया की सारी लाइमलाइट बटोर ही लेती हैं। हाल ही में वो बिग बॉस के घर में नजर आईं थीं। शो के दौरान काफी सुर्खियां भी बटोरीं थीं। वहीं शो के खत्म होने के बाद भी उनका जलवा कायम है। लेकिन आप भी इन्हे इस तस्वीर के साथ पहचान नहीं पाएंगी।

तो चलिए आपको बताते है कौन है वो बुजुर्ज दिखने वाली और छड़ी के सहारे चलने वाली एक्ट्रेस। दरअसल ये कोई और नहीं बल्कि ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर एक्ट्रेस राखी सावंत है। जिनकी तस्वीरें और वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। इसी बीच राखी की एक तस्वीर हर किसी को हैरान कर रही है। इस तस्वीर में अचानक ही एक्ट्रेस का वो रुप नजर आया जिसके बारे में आप सोच भी नहीं कर सकते हैं।

राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक हैरान कर देने वाली तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को देखने के बाद लोगों को झटका लग रहा है। फोटो देखने के बाद फैंस का पहला रिएक्शन है कि आखिर ये है कौन है? फोटो देखकर पहचानना बहुत मुश्किल है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि राखी सावंत एक बुजुर्ग महिला के गेटउप में दिख रही हैं। उनके बाल ब्वॉयकट और सफेद हैं, आंखों पर मोटा चश्मा है, चेहरे पर झुरियां और गले में बैंड लगा है। इस तस्वीर ने हर किसी को वाकई हैरान किया है।
बता दें कि एक्ट्रेस की इस तस्वीर पर न सिर्फ फैंस बल्कि स्टार्स भी कमेंट कर रहे हैं। वही राखी ने अपने वीडियोस भी शेयर किये है। वो पूरी तरह करैक्टर में उतर चुकी है। ये मज़ेदार वीडियो देखकर हर कोई एन्जॉय कर रहा है साथ ही में जब उनसे पूछा गया वो कौन है तो उन्होंने अपने आपको फेमस कोरियोग्राफर फराह खान की मां बताया है। अब इस वीडियो पर फैंस के लगातार रिएक्शंस सामने आ रहे है। आपको बता दे, ये लुक राखी सावंत के अपकमिंग प्रोजेक्ट का हिस्सा है।


Download Android App
Download iOS App



