बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अपनी फिल्मों में एक्टिंग के लिए इतना नहीं जितना की वो अपने स्टाइल और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बेहद मजेदार पोस्ट साझा की है जिसमें उर्वशी ने बताया है कि उनका बॉयफ्रेंड कोई एक्टर या मशहूर हस्ती नहीं बल्कि फरवरी महीने की 30 तरीख जैसा है।

सोशल मीडिया पर की फोटो शेयर
बता दें कि उर्वशी रौतेला ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है,जिसमें वो एक पिंक स्वेटशर्ट और ब्लू जींस पहने दिख रही है। अपनी इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है-मेरा बॉयफ्रेंड फरवरी 30 के जैसा है। उसका कोई अस्तित्व ही नहीं है। अब उर्वशी रौतेला की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है, साथ ही लोग इसपर खूब कमेंट भी कर रहे हैं।

एक्ट्रेस ने इसी पोस्ट में आगे लिखा है, ‘वर्जिन भानुप्रिया’ को 16 जुलाई को प्रसारित किया जाएगा। ट्रेलर को आपके दिए प्यार की वजह से आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। सभी को प्यार।
बताते चले कि उर्वशी रौतेला के साथ फिल्म वर्जिन भानुप्रिया में गौतम गुलाटी भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। साथ ही उनके अलावा फिल्म में अर्चना पूरन सिंह, डेलनाज ईरानी, राजीव गुप्ता और बृजेंद्र काला, निकी अनेजा वालिया और रुमाना मोला जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। वहीं अजय लोहान इसके निर्देशक और हनवंत खत्री व ललित कीरी इसके प्रस्तुतकर्ता हैं।


Download Android App
Download iOS App



