उर्वशी रौतेला को महंगा पड़ा एक्स बॉयफ्रेंड ऋषभ पंत को विश करना, लोगो ने कर डाला ट्रोल

Summary :

मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अक्सर अपनी बोल्डनेस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वही हाल ही में उन्होंने क्रिकेटर ऋषभ पंत को उनके जन्मदिन पर बधाई दी जिसके बाद से एक्ट्रेस लोगों के निशाने पर आ गईं।

मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अक्सर अपनी बोल्डनेस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वही उनके रिलेशनशिप की खबरे भी आए दिन सामने आती ही रहती है। तो कई बार एक्ट्रेस को ट्रॉल्लिंग का सामना भी करना पड़ जाता है। वही हाल ही में उन्होंने क्रिकेटर और आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल के कप्तान ऋषभ पंत को उनके जन्मदिन पर बधाई दी जिसके बाद से एक्ट्रेस लोगों के निशाने पर आ गईं। 

दरअसल ऋषभ पंत का हाल ही में बर्थडे था जिसपर उर्वशी ने उन्हें विश किया। मगर लोग अब एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। उर्वशी ने बड़े प्यार और सादगी से ट्विटर पर उन्हें टैग करके लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे। 

बस इसी ट्वीट के बाद वो यूजर्स के निशाने पर आ गई। आपको बता दे, यह सब इसलिए हुआ क्योंकि कुछ साल पहले दोनों की डेटिंग की खबरें आई थी। बाद में दोनों अलग भी हो गए थे। रिपोर्ट्स की मानें तो ऋषभ ने उर्वशी को व्हाट्सएप पर ब्लॉक भी कर दिया था। इसी सिलसिले में लोगों ने उर्वशी को ट्रोल करना शुरू किया। 

एक यूजर ने लिखा- ‘दीदी कृपया आप ऋषभ से दूर रहे।’ दूसरे यूज़र ने कहा- ‘क्या बात है …अनब्लॉक किया कि नहीं भाई ने।’ तो किसी ने लिखा- ‘पंत भईया ने उन्हें व्हाट्स एप पर ब्लॉक कर दिया है इसलिए उन्होंने ट्विटर पर विश किया। मॉडर्न प्रॉब्लम्स के लिए मॉडर्न सॉल्यूशन चाहिए।’ इस तरह की और भी कई मज़ेदार मीम्स के साथ लोग उर्वशी को ट्रोल कर रहे हैं।
बता दें कि उर्वशी रौतेला के करियर की शुरुआत एक्शन- रोमांस बेस्ड फिल्म ‘सिंह साहब द ग्रेट’ से हुई थी। इस फिल्म में वह सनी देओल की पत्नी की भूमिका में नजर आईं थी। उर्वशी की पॉपुलर फिल्मों में, सनम रे, ग्रेट ग्रैंड मस्ती, हेट स्टोरी 4 और पागलपंती जैसी फिल्मे शामिल है। 

Desk Team