भोपाल (मनीष शर्मा): राजधानी भोपाल स्थित जेपी अस्पताल में लगाए गए आक्सीजन जनरेशन प्लांट का वर्चुअल शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा सांसद प्रज्ञा ठाकुर, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी और विधायक कृष्णा गौर भी मौजूद थीं। बता दें कि प्रधानमंत्री आज देशभर में 35 आक्सीजन प्लांट का शुभारंभ कर रहे हैं, इनमें मध्यप्रदेश से जेपी अस्पताल में स्थापित आक्सीजन जनरेशन प्लांट भी शामिल है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम कोरोना की तीसरी लहर को रोकने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में मध्यप्रदेश ने वैक्सीनेशन में रिकॉर्ड बनाया है। मध्य प्रदेश में टीकाकरण की गति दिनों-दिन बढ़ रही है। हम सभी कोविड एप्रोप्रियट विहेवियर का पालन करें। हम लगातार टेस्ट करते जा रहे हैं। आज मध्यप्रदेश में सिर्फ 4 कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। धन्यवाद मोदी जी, आपने सबको फ्री वैक्सीन उपलब्ध कराई।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि आप लोग अपना टीका समय पर लगवा लें। प्रदेश में ना ऑक्सीजन की कमी है और ना ही ऑक्सीजन प्लांट की। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री ने अपने कोष से पैसा देकर ऑक्सीजन प्लांट लगवाएं हैं, आज उनका लोकार्पण हो रहा है। कोरोना हार रहा है और मध्यप्रदेश जीत की ओर बढ़ रहा है।
.jpeg)
मुख्यमंत्री ने दी नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आदिशक्ति के आराधना पर्व नवरात्र प्रारंभ होने पर प्रदेश के नागरिकों को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कामना की है कि माता रानी की सभी पर कृपा हो और समस्त प्रदेशवासियों के कष्ट दूर हों। कोरोना महामारी से मानवता की रक्षा हो। हम सभी इसके प्रति सजग भी बने रहें। नवरात्रि नई खुशियाँ लाए। मध्यप्रदेश और देश के साथ ही समस्त विश्व में प्रेम और सद्भाव बढ़े।



Download Android App
Download iOS App



