Rishabh Pant के लिए ट्रोल होने पर भड़कीं Urvashi Rautela की मां,पोस्ट कर दिया ये जवाब

Summary :

क्रिकेट जगत के मशहूर खिलाड़ी कहे जाने वाले ऋषभ पंत की लिए आज दुनिया भर से लोग उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं।उर्वशी की मां ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर ऋषभ पंत के ठीक होने की दुआ मांगी है। उर्वशी की मां मीरा रौतेला ने ऋषभ पंत के एक्सीडेंट की खबर सुन इंस्टाग्राम पर क्रिकेटर का एक फोटो शेयर कर उनके लिए प्रार्थना की।

क्रिकेट जगत के मशहूर खिलाड़ी कहे जाने वाले ऋषभ पंत की लिए आज दुनिया भर से लोग उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं। बता दे की हाल ही ऋषभ पंत एक भारी सड़क दुर्घटना से ग्रसित हो गए थे। जिसके बाद से ही उनका इलाज जारी हैं। इसी के साथ उर्वशी रौतेला का नाम भी अक्सर सुर्खियों में बना रहता है। या यूं कहे कि वो खुद अक्सर अपने पोस्ट से लाइमलाइट बटोर लेती हैं। 
IND vs SL:
उर्वशी के सोशल मीडिया पोस्ट की बात करें तो वो अक्सर कुछ न कुछ कंट्रोवर्सिअल पोस्ट डालती हैं, जिससे कही न कही उनका नाम फेमस क्रिकेटर ऋषभ पंत से जुड़ जाता है। आपने अक्सर उन्हें RP नाम का ज़िक्र करते देखा होगा। हालांकि एक्टर्स बता चुकी हैं कि उनके RP कोई और हैं। अब रिश्ता चाहे जो भी हो लेकिन ऋषभ के बुरे दिन उर्वशी भी उनका साथ देती हुई नजर आई थी। 
हाल ही में उर्वशी ने भी एक पोस्ट शेयर कर उनके ठीक होने की दुआ मांगी थी। हालांकि उन्होंने ऋषभ पंत का नाम नहीं लिया था। वहीं, अब अफेयर की खबरों के बीच उर्वशी की मां ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर ऋषभ पंत के ठीक होने की दुआ मांगी है। उर्वशी की मां मीरा रौतेला ने ऋषभ पंत के एक्सीडेंट की खबर सुन इंस्टाग्राम पर क्रिकेटर का एक फोटो शेयर कर उनके लिए प्रार्थना की। 

इस वायरल पोस्ट में मीरा रौतेला ने लिखा, ‘सोशल मीडिया की अफवाह एक तरफ और आपका स्वस्थ होकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन करना दूसरी तरफ। सिद्धबलिबाबा आप पर विशेष कृपा करे।आप सभी लोग भी प्रार्थना करें।’ अब उर्वशी की मां का ये पोस्ट देखकर सोशल मीडिया यूज़र खुद को इस पर रिएक्ट करने से रोक नहीं पा रहें। सोशल मीडिया पर अब ऐसा लग रहा है कि हर कोई बस इसी को लेकर बातें कर रहा है। अधिकतर यूजर्स उनसे दामाद जी की चिंता न करने की सलाह देते दिखे थे. वहीं कुछ लोगों ने मीरा की इस पोस्ट को दिखावा कहते हुए मां-बेटी दोनों को खरी-खोटी सुनाई थी। 
एक्ट्रेस की मां को अब इस पोस्ट के लिए जमकर ट्रोल किया जा रहा हैं। ऐसे में अब उर्वशी की मां भी कहा चुप होने वालों में से हैं। उन्होंने ने भी ट्रोलर्स को अपने इस करारे जवाब से बोलती बंद कर दी हैं। दरअसल बुधवार को मीरा ने दुबई से अपनी तस्वीरें पोस्ट करते हुए बिना नाम लिए एक तंज भरा पोस्ट शेयर किया। हिंदी में कैप्शन देते हुए लिखा, “अगर आप खुद की कीमत जानते हैं, तो दूसरों की कोई भी आलोचना आपको प्रभावित नहीं करेगी.”
बता दे की दुबई में उर्वशी रौतेला अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रही हैं। एक्ट्रेस ने भी बिना नाम लिए ऋषभ पंत के जल्द ठीक होकर मैदान पर लौटने की दुआ दी की थी। हालांकि मीरा की तरह उर्वशी को भी यूजर्स ने ट्रोल किया था।  

Desk Team