बॉलीवुड की बेहद ग्लैमरस अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी खूबसूरती की वजह से चर्चा में छायी रहती हैं। सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहने वाली उर्वशी रौतेला आये दिन फैंस के साथ एक से बढ़कर एक अपनी खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करती हैं।

लेकिन हाल ही में उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसी तस्वीरें पोस्ट की हैं जिनके साथ उर्वशी ने ख़ुद अपना मज़ाक उड़ाया है। खास बात हमेशा की तरह इस बार भी एक्ट्रेस अपनी इन तस्वीरों में कयामत ढा रही हैं , लेकिन इस दौरान एक्ट्रेस के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से वो ख़ुद अपनी हंसी नहीं रोक पाईं।

एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर…
उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम पर बैक टू बैक 9 तस्वीरें पोस्ट की हैं। फोटोज में एक्ट्रेस लैंबोर्गिनी कार से उतरती हुई दिख रही हैं, लेकिन अपनी ज्यादा हाइट होने की वजह से वो कार से ठीक से उतर नहीं पा रही हैं। इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है, उन्हें कार से उतरने में दिक्कत हो रही और उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी रही है। हालांकि इतनी मुश्किल के बाद भी उर्वशी ने पोज़ देना नहीं भूली हैं। वहीं दूसरी और फैंस फोटो पर जमकर कॉमेंट कर रहे हैं।
इन तस्वीरों के साथ उर्वशी ने कैप्शन मे लिखा, इंस्टाग्राम बनाम सच्चाई, लंबी लड़की की प्रोब्लेम्स। मैं अपनी BAE लैंम्बो में आ रही हूं। मेरी डेब्यू तमिल बिग बजट साइंस फिक्शन फिल्म ‘द लीजेंड’ के दूसरे शेड्यूल की यात्रा शुरू हो गई है। दूसरा शिड्यूल चेन्नई में है’।

वर्क फ्रंट की बात करें तो उर्वशी रौतेला हाल ही में म्यूजिक वीडियो ‘वर्साचे बेबी’ और ‘एक लड़की भीगी भागी सी’ में दिखाई दी थी। जबकि अब बहुत जल्द एक्ट्रेस वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ में नज़र आएंगी। इस सीरीज़ में एक्ट्रेस रणदीप हुड्डा के साथ दिखाई देंगी।


Download Android App
Download iOS App



