Uttar Kumar Film: Uttar Kumar की वो फिल्में, जिनसे एक्टर बने हरियाणवी सिनेमा के धाकड़ छोरे, जानिए उनकी पूरी कहानी

Summary :

Uttar Kumar Film: हरियाणवी सिनेमा की बात करें और उत्तर कुमार का ज़िक्र न हो, यह मुमकिन नहीं। उत्तर कुमार ना केवल एक बेहतरीन अभिनेता हैं बल्कि उन्होंने हरियाणवी सिनेमा को एक नई पहचान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ‘धाकड़ छोरा’ जैसी सुपरहिट फिल्म से प्रसिद्धि होने वाले उत्तर कुमार को आज हरियाणा का सबसे चर्चित और लोकप्रिय सितारा माना जाता है। वही हरियाणवी अभिनेता उत्तर कुमार पर एक गायिका के साथ कथित बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार उनको कर लिया। गिरफ्तारी के तुरंत बाद अभिनेता की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।…

Uttar Kumar Film: हरियाणवी सिनेमा की बात करें और उत्तर कुमार का ज़िक्र न हो, यह मुमकिन नहीं। उत्तर कुमार ना केवल एक बेहतरीन अभिनेता हैं बल्कि उन्होंने हरियाणवी सिनेमा को एक नई पहचान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ‘धाकड़ छोरा’ जैसी सुपरहिट फिल्म से प्रसिद्धि होने वाले उत्तर कुमार को आज हरियाणा का सबसे चर्चित और लोकप्रिय सितारा माना जाता है।

वही हरियाणवी अभिनेता उत्तर कुमार पर एक गायिका के साथ कथित बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार उनको कर लिया। गिरफ्तारी के तुरंत बाद अभिनेता की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभिनेता को हिरासत में लिए जाने से लगभग नौ दिन पहले, हापुड़ निवासी और वर्तमान में नोएडा के सेक्टर 53 में रहने वाली अभिनेत्री पीड़िता ने लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया था।

Uttar Kumar Film

Uttar Kumar कैसे हरियाणवी सिनेमा के ‘धाकड़ छोरा’

Uttar Kumar Film
Uttar Kumar Film

उत्तर कुमार उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाले हैं। वहीं हरियाणवी इंडस्ट्री में वो एक जाना-माना नाम हैं। फिल्म इंडस्ट्री में वो सिंगर के साथ-साथ राइटर, एक्टर और डायरेक्टर भी हैं। गाजियाबाद के बेहता हाजीपुर गांव के रहने वाले उत्तर कुमार ने एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से अपनी पढ़ाई की है। उन्हें इंडस्ट्री में पहचान सुपरहिट मूवी ‘धाकड़ छोरा’ मूवी से मिली थी। इसके साथ ही उत्तर कुमार ‘बेधड़क’, ‘बावली’ और ‘करुणा’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

फिल्मों के साथ-साथ उत्तर कुमार हरियाणवी गाने भी गा चुके हैं। ‘मेरे दिल में कर गया घायल’, ‘उठी-उठी’, ‘सबते सोहनी’ और ‘तारीफ’ जैसे गानों में भी उत्तर कुमार ने अपनी आवाज दी है। वहीं उत्तर कुमार फिल्मों का निर्देशन भी कर चुके हैं। उन्होंने सिंगिंग और एक्टिंग में नाम कमाने के बाद ‘खटारा’ और ‘कंवर साहब’ जैसी फिल्मों को डायरेक्ट भी किया।

उत्तर कुमार की सबसे प्रसिद्ध फिल्म ‘धाकड़ छोरा’ है, जो 2004 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म ने हरियाणवी सिनेमा में एक नया इतिहास रच दिया। कम बजट में बनी यह फिल्म इतनी हिट हुई कि इसने बॉलीवुड की कई फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया। ‘धाकड़ छोरा’ ना सिर्फ हरियाणा बल्कि उत्तर भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में भी खूब देखी गई। इस फिल्म की सफलता ने उत्तर कुमार को एक रात में स्टार बना दिया।

हरियाणवी एक्टर उत्तर कुमार की पहचान

Uttar Kumar Film
Uttar Kumar Film

उत्तर कुमार एक ऐसा नाम है जो आज हरियाणा के घर-घर में जाना जाता है। उनकी एक्टिंग, बोलचाल और ग्रामीण परिवेश को दिखाने की शैली दर्शकों को बहुत भाती है। वे आम जनता के अभिनेता माने जाते हैं क्योंकि उनकी फिल्मों में हमेशा सामाजिक मुद्दों और ग्रामीण संस्कृति को प्रमुखता दी जाती है। उनकी फिल्मों में हरियाणा की असली झलक दिखाई देती है – चाहे वह गांव का जीवन हो, किसान की समस्याएं हों या सामाजिक बुराइयों पर वार करना हो। ‘धाकड़ छोरा’ के बाद उत्तर कुमार ने ‘धाकड़ छोरा 2’, ‘फौजी फर्स्ट लव’, ‘सज्जन सिंह रंगरूट’, ‘जाट vs पाटी’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया।

एक्‍ट्रेस से रेप केस में हुए गिरफ्तार

Uttar Kumar Film
Uttar Kumar Film

हर मशहूर हस्ती की तरह उत्तर कुमार भी विवादों से अछूते नहीं रहे। हाल के वर्षों में उत्तर कुमार एक कानूनी मामले में फंसे, जिसे मीडिया ने ‘उत्तर कुमार केस’ के नाम से उछाला। हालांकि मामले की पूरी सच्चाई अदालत में ही सामने आएगी, लेकिन इस केस ने उनके प्रशंसकों को कुछ समय के लिए चौंका दिया था। उत्तर कुमार ने इस केस पर बयान देते हुए कहा था कि उन्हें झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा है और सच्चाई जल्द सामने आएगी। इस विवाद के बावजूद, उनके फैंस ने उनका साथ नहीं छोड़ा और सोशल मीडिया पर #JusticeForUttarKumar जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे।

उत्तर कुमार के बेटे ने पुलिस को घेरा

उधर, उत्तर कुमार के बेटे प्रताप धामा ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि उनके पिता को पुलिस कस्टडी में जहर दिया गया, पर ACP इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने इसका खंडन किया। उन्होंने कहा कि उत्तर कुमार को जहर दिए जाने की बात पूरी तरह से गलत है। जब उन्हें कस्टडी में लिया गया, तो उसके बाद तबीयत खराब होने के बारे में बताया था। इसके बाद उत्तर कुमार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जब उन्हें कस्टडी में लिया गया, तो उसके बाद तबीयत खराब होने के बारे में बताया था। इसके बाद उत्तर कुमार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Also Read: Haryanvi Singer Uttar Kumar: कौन हैं Haryanvi Singer Uttar Kumar, जो एक्‍ट्रेस से रेप केस में हुए गिरफ्तार

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।