फिल्म बेफिक्रे से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस वाणी कपूर को अपनी पहले फिल्म से सुर्खियां तो बहुत मिली पर उनका करियर वो गति नहीं पकड़ पाया जिसकी उन्हें उम्मीद थी।

पहली फिल्म में रणवीर सिंह जैसे स्टार का साथ मिलने के बावजूद वाणी कपूर को बॉलीवुड में खास कामयाबी नहीं मिल पायी पर उनकी फैन फोइलोविंग में कोई कमी नहीं आयी।

भले ही उन्हें बीते कुछ समय में बॉलीवुड फिल्मों में ना देखा गया हो पर सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती है। हाल ही में वाणी कपूर ने सोशल मीडिया अकाउंट से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है जो खूब वायरल हो रही है।

जी वाणी कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर बैकलेस बिकिनी की तस्वीरें शेयर करके गर्मी के मौसम में तापमान और बढ़ा दिया है। साथ ही अपना नाम बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्रियों में भी शुमार करवा लिया है।

इससे पहले भी वाणी कपूर अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करने के लिए सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर चुकी है। बीते दिनों उन्होंने लाइट ग्रीन रंग की ग्लैमरस ड्रेस में फोटोशूट करवाया था और उनके इस फोटोशूट की तस्वीरें भी काफी वायरल हुई थी।

वर्क फ्रंट की बात की जाए तो वाणी जल्द ही ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के साथ सिद्धार्थ आनंद की एक्शन ड्रामा में दिखाई देगी। इसके अलावा अभिनेत्री रणबीर कपूर और संजय दत्त स्टारर शमशेरा का भी हिस्सा हैं।



Download Android App
Download iOS App



