नासिक की सात साल की लड़की इन दिनों सुर्खियां बटोर रही है। इस लड़की का नाम हृदया है और यह क्विट टोबैको नाम का एक अभियान चला रही है। हृदया पान की दुकानों पर जाकर लोगों से सिगरेट छोड़ने के लिए कहती है। सबसे खास बात यह है कि इस बच्ची के अपील करने से अब तक 50 लोगों ने सिगरेट को छोड़ दिया है।

यह छोटी सी बच्ची लोगों से करती है छोड़ने की अपील
हृदया के ऐसा करने के पीछे एक भावुक कहानी है जिसे जानकर आप भी यकीनन दुखी हो जांएगे। दरअसल हृदया के चाचा थे जिन्हें सिगरेट पीने की बहुत बड़ी लत थी। इसकी वजह से उनको कैंसर हो गया था और उनकी मौत भी हो गई।सिरगेट की छवि को उसके चाचा की मौत ने बिल्कुल खराब कर दिया है। सिगरेट को लेकर हृदया के छोटे से दिल में कई ऐसे सवाल पैदा होने लगे।

इसी बीच एक दिन हृदया ने अपने पापा से पूछ लिया कि सिगरेट पीने से कैंसर हो जाता है? तो उसके पापा ने जवाब देते हुए कहा हां होता है। उसके बाद हृदया ने अपने पापा से सवाल किया कि क्या मैं लोगों को सिगरेट पीने से मना करूंगी तो वह मान जाएंगे। उसके बाद पापा ने उसे जवाब देते हुए कहा, हां।

इस 7 साल की छोटी सी हृदया ने मन ही मन में ठान लिया कि वह लोगों को सिगरेट पीने से रोकेगी। यही वजह है जब वह पान की दुकान पर किसी भी शख्स को सिगरेट पीते हुए देखती है तो वह उन्हें पीने से रोकती है और उनसे अपील भी करती है कि वह इसे ना पीएं। अगर कोई इसकी बात नहीं मानता है तो वह उनसे कहती है अंकल, चार दिन से कश नहीं लिया। दो-तीन कश दो ना….

लोग जब इस प्यारी से लड़की के मुंह से यह शब्द सुनते हैं तो उनका दिल पिघल जाता है। उसके बाद तो उन लोगों के हाथों से सिगरेट खुद ही छूट जाती है। उसके बाद हृदया उन सभी लोगों को अपने वाट्सएप ग्रुप पर एड करती है। उसके बाद वह उन्हें सिगरेट छोड़ने के लिए कई वीडियो भी भेजती है।

हृदया कहती है कि उसे ऐसा करने से बहुत खुशी मिल रही है। अभी ताे हृदया पढ़ाई कर रही है। लेकिन हृदया का सपना है कि वह अपनी इस क्विट टोबैको कैम्पेन को और भी आगे लेकर जाए।


Download Android App
Download iOS App



