TRP में छाए रहने वाले शो ‘अनुपमा’ की कहानी में हर रोज़ नए- नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे है। ऐसे में एक बार फिर से चीजें यू टर्न लेती नजर आ रही हैं। एक बार फिर से शो की कहानी में तमाम चीजें वैसे ही हो रही हैं जैसे शो में पहले देखने को मिल रही थीं। ‘अनुपमा’ की शुरुआत में वनराज शाह विलेन था और फिर जब काव्या की एंट्री हुई तो चीजें बदल गईं। फिर मेकर्स ने वनराज का रुझान अनुपमा की तरफ दिखाया और काव्या को मेन विलेन बना दिया गया।

हालांकि अब चीजें फिर बदलती नजर आ रही हैं और वनराज शाह विलेन बन गया है। वनराज अपने लालच के लिए किसी भी हद तक गिरने को तैयार है और इसी वजह से अब वह अनुपमा के साथ फिर पहले जैसा बर्ताव करने लगा है। टीवी शो ‘अनुपमा’ में आपने अब तक देखा कि कैसे वनराज मालविका को अपनी तरफ करने की कोशिश करता है। लगातार कोशिशों के बाद आखिरकार वनराज कामयाब हो ही जाता है और मालविका और अनुज के बीच फूट डलवा ही देता है।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा मालविका से अनुज के बारे में बात करने आएगी और दूसरी तरफ वनराज के अंदर से इस बात की चिंता सताएगी कि अनुपमा कहीं उसका खेल ना बिगाड़ दे। वही, अनुज अपनी सारी जायदाद मालविका के नाम करने को तैयार हो जाएगा। मालविका अनुपमा से कहेगी कि अनुज ने अपनी बहन से कम और अनुपमा से ज्यादा प्यार किया है। अनुपमा गुस्से में मालविका को खूब खरी-खोटी सुनाएगी। अनुपमा मालविका को वनराज की सच्चाई बताने की कोशिश करेगी। मालविका अनुपमा की बात सुनने से मना कर देगी।

मालविका और अनुज की लड़ाई में बा अपने बेटे और पोते का फायदा ही सोचेगी, जिस पर बापूजी उन्हें सुनाने लगेंगे। लेकिन इस बीच अब एक बार फिर अनुपमा की नौकरी छिन गई है क्योंकि अनुज ने अपना बिजनेस बहन मालविका के नाम कर दिया है। ऐसे में अनु के पास फिर से सिर्फ डांस एकैडमी ही एक ऑप्शन रह गई है। ये भी सच है कि मालविका की वजह से अनु और अनुज के बीच दरार आती दिख रही है।


Download Android App
Download iOS App



