समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने मंगलवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने अपने इस घोषणापत्र को ‘समाजवादी पार्टी वचन पत्र’ नाम दिया है। साथ ही लिखा गया है ’22 में 22 वचन’. घोषणापत्र में 22 वचनों का एलान एक एक कर खुद अखिलेश यादव ने किया. इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि हम ‘सत्य वचन और अटूट वादा’ के साथ जनता के बीच में जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने दावा किया की एसपी ने जब भी कोई वादा किया है तो उसे सरकार बनने पर उनको पूरा किया गया है। अखिलेश यादव ने कहा कि सभी फसलों के लिए एमएसपी दी जाएगी।
इसके अलावा उन्होंने एलान किया कि अगर सरकार बनती है तो 15 दिनों में गन्ना किसानों का भुगतान किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का घोषणापत्र सत्यवचन और अटूट वादे पर निर्भर है। घोषणापत्र को ‘समाजवादी वचन पत्र’ नाम दिया गया है। वहीं इसकी टैग लाइन- ‘सत्य वचन, अटूट वादा’ रखी गई है।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) February 8, 2022
इस मौके पर यादव ने कहा, ‘सत्या वचन, अटूट वादा’ के साथ हम 2022 के घोषणापत्र के रूप में इस दस्तावेज के साथ लोगों के पास जा रहे हैं। घोषणापत्र के मुताबिक अर्बन एंप्लॉयमेंट गारंटी एक्ट मनरेगा की तर्ज पर बनाया जाएगा। इसके साथ महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33% आरक्षण देने का वादा किया गया है।
गन्ना किसानों को 15 दिन के अंदर भुगतान, 4 साल के भीतर किया जाएगा कर्ज़ मुक्त
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि सभी फसलों के लिए MSP प्रदान की जाएगी। गन्ना किसानों को 15 दिन के अंदर भुगतान किया जाएगा। इसके साथ सभी किसानों को 4 साल के भीतर कर्ज़ मुक्त बनाया जाएगा। सभी किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली, ब्याज़ मुफ्त ऋण दिया जाएगा। समाजवादी पेंशन के तहत महिलाओं, वृद्धों और दिव्यांगों को सालाना 18 हजार रुपए पेंशन दी जाएगी। अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि उनकी सरकार बनी तो गांवों और शहरों को सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी देकर सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।
हर गांव-शहर में वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी’
वहीं 12वीं पास सभी छात्रों को लैपटॉप देने की घोषणा की गई है। इसके अलावा हर गांव-शहर में वाई-फाई सुविधा उपलब्ध करवाने की बात कही गई है। अखिलेश ने कहा कि सपा सरकार बनने पर प्रदेश में समाजवादी कैंटीन की शुरुआत की जाएगी जिसमें 10 रुपए में खाना दिया जाएगा। अखिलेश यादव ने हर जिले में मॉडल अस्पताल बनाने का का वादा किया गया है। बीपीएल कार्ड धारकों को साल में दो सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



