अपनी आने वाली फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ की शूटिंग को खत्म करने के बाद अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि वह अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं।
अपनी आने वाली फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ की शूटिंग को खत्म करने के बाद अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि वह अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं।
फिल्म की शूटिंग से कुछ तस्वीरों को ट्विटर पर साझा करते हुए वरुण ने शनिवार को लिखा, ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ की शूटिंग पूरी हुई। मैं अपनी भावनाओं को बयां नहीं कर सकता, मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि इस फिल्म के साथ जुड़े लोगों से मुझे प्यार है और हम सभी आपस में जुड़े हुए हैं।
फिल्म के साथ जुड़े सभी का धन्यवाद देते हुए ‘बदलापुर’ अभिनेता ने कहा, 24 जनवरी के दिन इस फिल्म को रिलीज करने के लिए दुनियाभर से आए सभी डांसर्स और टीम का धन्यवाद।
‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ एक डांस ड्रामा है। इसके निर्देशक रेमो डिसूजा हैं जिन्होंने इससे पहले ‘एबीसीडी : एनीबडी कैन डांस’ और ‘एबीसीडी 2’ जैसी फिल्में बनाई हैं। इस फिल्म में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, प्रभु देवा, नोरा फतेही और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिकाओं में हैं।
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपनी आगामी फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ के आखिरी शेड्यूल के खत्म होने के बाद ‘अविश्वसनीय और यादगार लम्हों’ के लिए एक थैंक्यू नोट लिखा है।
रेमो को हिंदी सिनेमा में डांस फिल्मों के ‘ध्वजवाहक’ कहते हुए श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “हमने कल रात ‘स्ट्रीट डांसर’ की शूटिंग खत्म की और मेरा दिल अभी गम में डुबा हुआ है। यह एक अविश्वसनीय और यादगार सफर रहा। इन सबकी शुरुआत एक आदमी से होती है-रेमो सर, हमारे कप्तान। भारत में डांस फिल्मों को लाने के धवजवाहक। हमारी फिल्म के लिए और देश भर में अपने सपनों पर यकीन रखने वाले कई सारे डांसर्स का मार्ग प्रशस्त करने के लिए आपका धन्यवाद सर।”
श्रद्धा ने अपने सह-कलाकार वरुण धवन, प्रभु देवा और नोरा फतेही की भी सराहना की है। श्रद्धा ने अपनी फिटनेस टीम सहित फिल्म के सभी क्रू मेंबर्स का भी शुक्रिया अदा किया है। ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ 24 जनवरी, 2020 को रिलीज होने वाली है।