Jawan डायरेक्टर संग एक्शन की दुनिया में कदम रखेंगे Varun Dhawan, अगस्त में शुरु कर सकते हैं शूटिंग!

Summary :

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने जब से अपना एक्टिंग डेब्यू किया है तब से लेकर अब तक वो कई बार एक्शन फिल्मों को लेकर अपना प्यार जाहिर कर चुके हैं। खबर है कि वरुण धवन ने अपनी पहली एक्शन एंटरटेनर फिल्म की शूटिंग अगस्त में शुरु करने वाले हैं।

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने जब से अपना एक्टिंग डेब्यू किया है तब से लेकर अब तक वो कई बार एक्शन फिल्मों को लेकर अपना प्यार जाहिर कर चुके हैं। वरुण की विश लिस्ट में एक्शन फिल्म टॉप पर है। कोविड के टाइम वरुण को कई एक्शन फिल्मों के ऑफर मिले थे। साल 2023 में अब एक्टर एक्शन से भरपूर अपनी पहली फिल्म के लिए पूरी तरह तैयार हैं। खबर है कि वरुण धवन ने अपनी पहली एक्शन एंटरटेनर फिल्म के लिए डायरेक्टर एटली और फिल्म निर्माता मुराद खेतानी से हाथ मिलाया है।
तमिल डायरेक्टर एटली कुमार बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान स्टारर जवान का डायरेक्शन कर रहे हैं। ये उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म होने वाली है। जवान की रिलीज से पहले ही एटली कुमार ने अपनी अगली एक्शन फिल्म को लेकर तैयारियां शुरु कर दी है। एटली कुमार और फिल्म मेकर मुराद खेतानी मिलकर बड़े लेवल पर एक्शन पेक्ड फिल्म बनाने की प्लॉनिंग कर रहे हैं और इस फिल्म के लिए वो एक्टर वरुण धवन से बातचीत कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वरुण अभी कुछ समय से एटली और मुराद खेतानी के साथ एक फीचर फिल्म के लिए बातचीत कर रहे हैं और वो इस साल अगस्त की शुरुआत तक फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं। वरुण धवन स्टारर अनटाइटल फिल्म फिलहाल प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर है और फिल्म के पूरी टेक्निकल टीम को साथ लाने के लिए काम कर रही है। इस फिल्म के जरिए मेकर्स दर्शकों के लिए बड़े लेवल पर एक्शन फिल्म बना रहे हैं। 
फिल्म की कहानी इमोशन और ड्रामा तो देखने को मिलने वाला ही है लेकिन एक्शन फिल्म का मेजर पार्ट है। फिल्म मेकर्स इस फिल्म में वरुण के लिए स्टाइलिश और लार्ज दैन लाइफ सीक्वेंस बनाने की सोच रहे हैं। वरुण की पहली एक्शन एंटरटेनर को 4 से 5 महीने में शूट किया जाएगा। इस फिल्म को टीम दुनियाभर के थियेटरों में साल 2024 की बड़ी समर रिलीज बाने का सपना देख रहे हैं। वरुण की इस अनटाइटल फिल्म को जून 2024 में रिलीज किया जा सकता है। 
हालांकि अभी तक वरुण और मेकर्स की तरफ से इस फिल्म को लेकर कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है। वैसे बीतों दिनों ऐसी खबरें थी कि एटली अपनी तमिल फिल्म थेरी का हिंदी रीमेक बनाने जा रहे हैं और इसी के लिए वरुण को कास्ट किया जा रहा है। थेरी में साउथ सुपरस्टार थलापति विजय लीड रोल में नजर आए थे। मगर अभी इसे लेकर भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
वर्क फ्रंट की बात करें को वरुण धवन जल्द ही फिल्म बवाल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वो पहली बार एक्ट्रेस जाहन्वी कपूर के साथ रोमांस करते दिखेंगे। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी बवाल इसी साल अक्टूबर महीने में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा वरुण फिलहाल डायरेक्टर्स राज और डीके के साथ समांथा स्टारर जासूसी एक्शन थ्रिलर, सिटाडेल की शूटिंग कर रहे हैं।

Desk Team