पिछले साल वरुण धवन सफलता का मजा लेते रहे। जुड़वा-2 की सक्सेस के बाद उन्होंने अपने लिए एक नया घर लिया, जिससे इन अटकलों को बल मिला कि वरुण जल्द शादी कर सकते हैं जिसके लिए उन्होंने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कुछ दिन पहले खबर भी आई थी कि वह डिजाइनर नताशा दलाल से शादी कर सकते हैं। अब इस मामले में उन्होंने खुद अपनी प्रतिक्रिया दी है। वरुण ने कहा है कि मैं शादी करना चाहता हूं।
एक समय ऐसा आता है जब आपको जीवन में यह फैसला लेना ही होता है। मैं भी सही समय आने पर यह फैसला लूंगा लेकिन 2018 में मेरा अजेंडा शादी नहीं है। वरुण ने आगे कहा कि मेरा परिवार पंजाबी है और इसीलिए मेरे पिता चाहेंगे कि मेरी शादी धूमधाम से हो लेकिन फिलहाल ऐसा कोई प्लान नहीं है। मैंने अभी अपने नए घर में प्रवेश किया है और अगला स्टेप लेने से पहले मैं कुछ वर्षों के लिए लाइफ के इस पार्ट को इंजाय करना चाहता हूं।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



