थियेटर की छत पर डांस करने पर ट्रोल हुए Varun Dhawan और Kriti Sanon, यूजर्स बोले- ‘अब तो हद हो गई’

Summary :

वरुण धवन और कृति सेनन इन दिनों अपनी फिल्म भेड़िया के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। हाल ही में दोनों अपनी फिल्म भेड़िया के गाने ‘ठुमकेश्वरी’ को प्रमोट करने के लिए सिनेमाघर की छत पर चढ़ गए। जहां दोनों ने जमकर ठुमके लगाए।

इस साल बॉलीवुड फिल्में
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट रही है और जिसे देखते हुए अब सितारे अपनी फिल्म को हिट
कराने के लिए नए-नए पैतरे आजमा रहे हैं। अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए लगातार सेलेब्स
अजीबों-गरीब तरीके ढूढ़ रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी और
खींच सके।

ऐसा ही कुछ वरुण धवन
और कृति सेनन अपनी अपकमिंग फिल्म भेड़िया के प्रमोशन इवेंट पर करते दिखे। जिसका
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि उनका ये दांव उल्टा पड़ता
दिख रहा है क्योंकि वीडियो देखने के बाद लोगों ने वरुण और कृति को उनकी अतरंगी
तरीके के लिए ट्रोल करना शुरु कर दिया है।

Watch Varun Dhawan and Kriti Sanon grooving to their new song Thumkeshwari  | Hindi Movie News - Bollywood - Times of India

दरअसल, हाल ही में वरुण धवन और कृति सेनन अपनी आगामी
फिल्म
‘भेड़िया‘ के गाने ‘ठुमकेश्वरी‘ को प्रमोट करने
के लिए सिनेमाघर की छत पर चढ़ गए। दोनों सिनेमाघर की छत पर चढ़कर अपने गाने पर  डांस करने लगे। जिसका वीडियो एक पैपराजी अकाउंट
से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस वीडियो की शुरुआत में वरुण और कुछ लोग
कृति को एक खिड़की से बाहर निकालते दिख रहे हैं।

हालांकि बाद में कृति और वरुण को देखने के लिए वहां मौजूद भीड़ दोनों को देखकर
चिल्लाने लगती हैं और दोनों छत पर ही अपने गाने पर डांस करने लगते हैं। इस वीडियो
को लोगों का काफी अटेंशन मिल रहा है जो फिल्म के मेकर्स चाहते थे। हालांकि स्टार्स
को सोशल मीडिया यूजर्स काफी ट्रोल भी कर रहे हैं क्योंकि अब पब्लिक भी फिल्म
स्टार्स और मेकर्स के प्रमोशन को अच्छे तरीके से जानते हैं।

वरुण और कृति के वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपने रिएक्शन दे रहे
हैं। जहां दोनों के फैंस उनकी केमिस्ट्री और डांस स्टेप की तारीफ कर रहे हैं। वहीं
नेटिजन्स उनके इस अंदाज पर उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,
‘ये अब क्यों कर रहे हो?’ तो एक अन्य ने
लिखा
, ‘अब पब्लिक बुलाने के लिए मुजरा करना पड़ता है‘। एक और यूजर ने
लिखा
, ‘मुझे लगा आग लगी‘।

 

Desk Team