वरुण धवन ने मुंबई एयरपोर्ट पर टीम इंडिया से की मुलाकात, शिखर संग फोटो शेयर कर लिखा खास कैप्शन

Summary :

वरुण धवन को वाइफ नताशा दलाल के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जब दोनों वेकेशन मनाने के लिए जा रहे थे। जहां उनकी मुलाकात इंडियन क्रिकेट टीम से हुई जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार भी लुटा रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर वरुण
धवन इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बीतें दिनों ही
एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म बवाल की शूटिंग पूरी करके मुंबई लौटें है। इस फिल्म वरुण
धवन पहली बार एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगे।
फिल्म को लेकर दोनों के फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

हाल ही में वरुण को
वाइफ नताशा दलाल के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया। जब दोनों वेकेशन मनाने के
लिए जा रहे थे। जहां उनकी मुलाकात इंडियन क्रिकेट टीम से हुई जिसकी तस्वीरें सोशल
मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार भी लुटा रहे हैं।

 जुग जुग जियो अभिनेता वरुण धवन ने अपने
इंस्टाग्राम पर शेखर धवन के साथ फोटो शेयर है जिसमें दोनों उनके चेहरों पर बड़ी से
स्माइल देखने को मिल रही है। दोनों धवन एक दूसरे को मिलकर काफी खुश नजर आ रहे हैं।
वरुण ने तस्वीर शेयर करते
हुए कैप्शन में लिखा
, “धवन
थिओन्स”। वरुण का पोस्ट कुछ ही घंटों में इंस्टाग्राम पर 1
,00,000 से ज्यादा लाइक्स के साथ वायरल हो गया है।

वरुण का इंस्टाग्राम पोस्ट उनके डाई-हार्ड फैंस के कॉमेंट्स से भर गया है।
उनमें से कई ने कॉमेंट सेक्शन में दिल के इमोजी शेयर हैं और दोनों सितारों पर
प्यार की बरसात भी की है। एक फैन ने लिखा
, “धवन वर्चस्व।” एक अन्य फैन ने लिखा, “धवन स्क्वायर।” इस तरह के कॉमेंट पोस्ट पर
देखने को मिल रहे हैं। दोनों धवन को एक फ्रेम में देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना
नहीं रहा है।

बता दें कि इंडियन क्रिकेट टीम 18 अगस्त से जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी तीन
मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेलने वाली है। जिम्बाब्वे दौरे पर युवा खिलाड़ियों से
सजी टीम को भेजा गया है। पहले जिम्बाब्वे दौरे के लिए शिखर धवन को टीम इंडिया का
कप्तान बनाया गया था लेकिन
, बीसीसीआई ने दौरा शुरू होने से पहले केएल राहुल
के फिट होने के कारण उन्हें टीम का कप्तान नियुक्त कर दिया गया है।

 

Desk Team