Coolie No.1 की शूटिंग के दौरान वरुण धवन ने स्पीड बोट पर किया खतरनाक स्टंट

Summary :

वरुण धवन ने भी अपनी आने वाली फिल्म ‘Coolie No. 1’ में एक बेहद खतरनाक स्टंट किया है। यही speed boat stunt वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘Coolie No.1’ की शूटिंग में बिजी है। सोशल मीडिया पर वरुण अपनी फिल्म की ताजा अपडेट शेयर करते रहते है और हाल ही में उन्होंने फिल्म का पहला पोस्टर भी रिलीज़ किया था। अब उन्होंने एक स्टंट वीडियो शेयर किया है।  
Coolie No.1
अब जिस तरह ज्यादातर अभिनेता फिल्मों में अपने स्टंट खुद करने की कोशिश करते है, ऐसे ही वरुण धवन ने भी अपनी आने वाली फिल्म में एक बेहद खतरनाक स्टंट किया है। यही स्टंट वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
Coolie No.1
अभिनेता वरुण धवन ने अपनी अगली फिल्म ‘Coolie No.1’ के सेट पर एक स्पीड बोट (तेज गति वाले नाव) पर एक साहसी स्टंट किया है। वरुण ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह स्पीड बोट के किनारे से लटकते हुए दिखाई दे रहे थे। 
Coolie No.1
वीडियो में वरुण कहते नजर आ रहे हैं, ‘Coolie No.1’ की सेट पर दक्षिणी चीन सागर के मध्य में शूटिंग करते हुए। हम लोग 800 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से जा रहे हैं..मेरे ख्याल से यह सच नहीं है..मुझे नहीं पता की वास्तविक गति कितनी है, लेकिन फिल्म की शूटिंग करने में हमें बहुत मजा आ रहा है। फिलहाल मैं कुंवर महेंद्र प्रताप के किरदार में हूं।”

यह फिल्म डेविड धवन की 1995 की हिट फिल्म ‘Coolie No.1’ की रीमेक है। ओरिजनल फिल्म में करिश्मा कपूर और गोविंदा ने अभिनय किया था, जबकि नई फिल्म में वरुण के साथ सारा अली खान हैं। 
Coolie No.1
अब देखना दिलचस्प होगा की वरुण धवन और सारा अली खान की जोड़ी फैंस को गोविंदा और करिश्मा की जोड़ी की याद दिला पाते है या फिर एक नया कारनामा बॉक्स ऑफिस पर कर पाते है। 

Ujjwal Jain