Varun Dhawan Reaction On Border 2 Trolls: बॉर्डर 2 को लेकर इन दिनों चर्चाएं तेज हो रखी हैं, क्योंकि अब ये फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. जानकारी के लिए बता दें कि ये फिल्म 23 जनवरी को रिलीज हो रही है और इसे लेकर लोगों में बहुत ज्यादा बज़ बना हुआ है.
खास तौर पर लोग ये जानने के लिए ज्यादा एक्साइटेड है कि 1971 की इस कहानी में क्या नया देखने को मिलेगा, यहां तक कि फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और कमाई जोर-शोर से चल रही है. हालांकि इसी बीच वरुण धवन ने उन्हें ट्रोल करने वालों को ऐसा करारा जवाब दे दिया है, जिसनें सबकी बोलती बंद कर दी है.
Varun Dhawan Reaction: वरूण क्यों हुए थे ट्रोल

आपको बता दें कि फिल्म का पहला गाना घर कब आओगे जब से रिलीज हुआ था, तब से उसमें वरुण धवन के एक्सप्रेशन को लेकर ट्रोलिंग की जा रही थी. ऐसे में बॉर्डर 2 को लेकर वरुण धवन ने अब अपना ओपनली रिएक्शन दे दिया है. उन्होंने कहा है कि वो जिस चीज के लिए काम करते हैं वो शुक्रवार को पता चलेगा, वरुण का ये रिएक्शन देखते ही देखते अब जमकर वायरल हो रहा है.
Varun Dhawan Reaction On Border 2 Trolls: वरुण धवन ने दिया करारा जवाब
View this post on Instagram
वरुण से जब एक इवेंट में बात करते हुए मीडिया ने ट्रोल्स को लेकर सवाल पूछा, तो उसपर एक्टर ने रिएक्शन देते हुए कहा कि- ‘मुझे लगता है आप अपने काम से सबकी बोलती बंद कर सकते हो. ये चलती रहती हैं, इससे फर्क नहीं पड़ता है. मैं इसके लिए काम नहीं करता हूं. मैं जिस चीज के लिए काम करता हूं वो इस शुक्रवार को पता चलेगा, मुझे फिल्म पर भरोसा है. एक अच्छी फिल्म बनाना बहुत जरुरी है, जाहिर सी बात है नंबर्स तो इन सब चीजों से कुछ लेना-देना नहीं है.’

अपनी बात जारी रखते हुए एक्टर ने कहा- ‘मगर मुझे विश्वास है कि हमने एक अच्छी फिल्म बनाई है, ये सबसे जरुरी है. लोग जब थिएटर जाते हैं तो सब भूल जाते हैं, वो एंटरटेन होना चाहते हैं बस, बाकी मैं कुछ और नहीं कह सकता. मैं उस स्कूल से आता हूं जहां आपका काम बोलता है.’
Sunil Shetty Reaction: सुनील शेट्टी ने किया था सपोर्ट

आपको बता दें कि सुनील शेट्टी ने भी हाल ही में वरुण धवन के ट्रोल होने पर रिएक्ट किया था. उन्होंने कहा था कि ‘क्या किसी ने फिल्म देखी है, हमने सिर्फ छोटी झलक देखी है, वरुण फिल्म में धमाल कर देंगे. वो फिल्म में एक सीनियर ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं, जिन्होंने देश के लिए अपनी जान दे दी.’ फिल्म के स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी लीड रोल में नजर आएंगे इसके साथ फीमेल लीड्स में सोनम बाजवा, मोना सिंह और मेधा राणा लीड रोल में नजर आएंगी.


Download Android App
Download iOS App




