AR Rahman Controversy: म्यूजिक की दुनिया में अपनी सिंगिग और डायरेक्टशन से एक अलग मुकाम पाने वाले ए.आर. रहमान इन दिनों अपने काम न मिलने वाले बयान को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी का हिस्सा बने हुए हैं. सिंगर के इस बयान पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने अपने रिएक्श दिए हैं, जिनमें से कंगना रनौत और परेश रावल एक हैं, लेकिन इसी बीच अब भजन गायक अनूप जलोटा ने भी इस मुद्दे पर अपना रिएक्शन देते हुए ए.आर. रहमान को सलाह दी है, जो कि काफी कॉन्ट्रोवर्शियल है
Bollywood Celebs Statement: अनुप जलोटा है रहमान से नाराज़
Bollywood Singer Anup Jalota Advises A.R. Rahman on playing victim card:
‘If You’re Not Getting Films Because You’re Muslim, Convert Back to Hindu’ 🔥🫡 pic.twitter.com/ob9CwL9Mnf
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) January 20, 2026
दरअसल न्यूज एजेंसी IANS द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में जलोटा ने कहा है कि, “ए.आर. रहमान पहले हिंदू थे और बाद में उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाया, इसके बावजूद उन्होंने संगीत इंडस्ट्री में खूब काम किया, नाम कमाया और लोगों के दिलों में जगह बनाई. लेकिन अगर उन्हें लगता है कि मुस्लिम होने की वजह से हमारे देश में उन्हें फिल्मों में संगीत का काम नहीं मिल रहा है, तो उन्हें फिर से हिंदू बन जाना चाहिए’.
अपनी बात जारी रखते हुए आगे भजन गायक ने कहा कि, उन्हें ये मानना चाहिए कि हिंदू बनने से उन्हें दोबारा फिल्में मिलने लगेंगी, यही बात रहमान कहना चाहते हैं. इसलिए मेरा सुझाव है कि वे हिंदू बनकर देखें और जांचें कि क्या उन्हें फिर से फिल्में मिलती हैं या नहीं”. वहीं इससे पहले रहमान के बयान पर रिएक्ट करते हुए जलोटा ने कहा था कि ये एक बहुत खतरनाक टिप्पणी है, मैं ये बिल्किल भी नहीं समझ पा रहा हुं कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा है, मैं लगभग 50 सालों से बॉलीवुड में हूं और इतने सालों में मुझे ये पता चल गया है कि यहां सांप्रदायिक चीजों की कोई जगह नहीं है.
AR Rahman News: क्या था एआर रहमान का बयान?

एआर रहमान ने हाल ही में बीबीसी नेटवर्क को दिए इंटरव्यू में ये कहा था कि, “पिछले 8 सालों में शायद सत्ता का बदलाव हुआ है और जो क्रिएटिव नहीं हैं, वे फैसले ले रहे हैं. शायद कोई कम्युनल बात भी रही हो, लेकिन मेरे सामने किसी ने कुछ नहीं कहा. हां, कुछ ‘व्हिस्पर्स’ सुनाई देती हैं, जैसे आपको बुक किया गया था. लेकिन दूसरी म्यूजिक कंपनी ने फिल्म फंड की और अपने संगीतकार ले आई. मैं कहता हूं, ठीक है, मैं आराम करूंगा”.
Bollywood Celebs Statement: जावेद अख्तर और शान ने की थी बयान की आलोचना

रहमान के इस बयान के वायरल होते ही हर जगह मानों लोगों के दिल पर धक्का लग गया हो, अनुप जलोटा से पहले भी कई सेलेब्स ने इस पर रिएक्शन दिए थे. सबसे पहले तो सॉन्ग राइटर जावेद अख्तर ने रहमान के इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया था. IANS से बातचीत में उन्होंने कहा था कि, ‘मुझे ऐसा कभी नहीं लगा. मैं मुंबई में रहता हूं, सबसे मिलता हूं. रहमान को बहुत सम्मान मिलता है”.
जावेद अख्तर ने कहा था कि “रहमान वेस्ट देशों में बिज़ी रहते हैं, शो करते हैं. इसलिए प्रोड्यूसर्स उनसे संपर्क करने में हिचकते हैं. ऑस्कर विनर जैसी महान शख्सियत के पास छोटे निर्माता झिझक महसूस करते होंगे. इसमें कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है”.
सिंगर शान ने भी कंपोजर के बयान की निंदा की थी. उन्होंने कहा था कि, “जहां तक काम न मिलने की बात है, तो आपके सामने मैं भी खड़ा हूं, मुझे भी काम नहीं मिल रहा. पर मैं इन बातों में नहीं जाता, सबकी पर्सनल बात होती है. सबकी अपनी सोच है, हमें कितना काम मिलना चाहिए, ये हमारे हाथ में नहीं है. मुझे नहीं लगता है कि कोई कम्युनल एंगल है, ऐसा होता तो हमारे जो तीन सबसे बड़े स्टार्स (शाहरुख, सलमान, आमिर) हैं, वो भी माइनॉरिटी में हैं तो क्या उनके फैंस कम हैं. ऐसा तो नहीं होता।”
Bollywood Celebs Statement: कंगना रहमान के बयान पर भड़क गई थीं

वहीं, अगर बात करें बेबाकी से हर मुद्दे पर अपना ओपिनियन देने की तो कंगना रनौत भी इसमें कहा पीछे रहने वाली थी. उन्होंने एआर रहमान के बयान पर भड़कते हुए कहा था- “मैं चाहती थी कि एआर रहमान मेरी फिल्म इमरजेंसी का नरेशन करें, लेकिन उन्होंने ये कहते हुए इनकार कर दिया कि वो किसी प्रोपगेंडा फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहते”.
कंगना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से ए.आर रहमान का बयान पोस्ट कर के लिखा था कि ‘प्रिय एआर रहमान जी, फिल्म इंडस्ट्री में मुझे बहुत भेदभाव और पक्षपात का सामना करना पड़ता है, सिर्फ इसलिए क्योंकि मैं एक केसरिया पार्टी का समर्थन करती हूं. लेकिन मुझे यह कहना ही पड़ेगा कि आपसे ज्यादा पूर्वाग्रही और नफरत से भरा इंसान मैंने आज तक नहीं देखा. मैं बहुत चाहती थी कि आप मेरे डायरेक्शन की फिल्म इमरजेंसी के लिए नरेशन दें, लेकिन आपने मुझसे मिलने तक से मना कर दिया.’
आगे अपनी बात जारी रखते हुए कंगना ने लिखा था कि ‘मुझे बताया गया कि आप किसी “प्रोपेगेंडा फिल्म” का हिस्सा नहीं बनना चाहते. हैरानी की बात यह है कि इमरजेंसी को सभी आलोचकों ने एक बेहतरीन फिल्म बताया. यहां तक कि विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने भी मुझे चिट्ठियां भेजकर फिल्म की तारीफ की, खासतौर पर इसके संतुलित और संवेदनशील नजरिए के लिए, लेकिन आप अपनी नफरत में अंधे हो चुके हैं, मुझे आपके लिए अफसोस होता है.’
AR Rahman Reaction On Controversy: रहमान ने कहा- भारत मेरी प्रेरणा, मेरा गुरु, मेरा घर

इतना विवाद बढ़ जानें के बाद ए.आर. रहमान ने बाद में सफाई भी दी थी और कहा था कि वो किसी को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते थे. उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि, ‘प्रिय दोस्तों, संगीत हमेशा से मेरे लिए जुड़ने, जश्न मनाने और किसी संस्कृति को सम्मान देने का माध्यम रहा है. भारत मेरी प्रेरणा है, मेरा गुरु है और मेरा घर है। मैं समझता हूं कि कई बार लोगों की नीयत को गलत समझ लिया जाता है, लेकिन मेरा उद्देश्य हमेशा संगीत के जरिए लोगों को ऊपर उठाना, सम्मान देना और सेवा करना ही रहा है.’
आगे अपनी बात जारी रखते हुए सिंगर ने कहा था कि, ‘मैंने कभी किसी को दुख पहुंचाने की इच्छा नहीं रखी है, और मुझे उम्मीद है कि मेरी सच्चाई महसूस की जाएगी. मुझे भारतीय होने पर गर्व है, क्योंकि यही मुझे ऐसा माहौल बनाने की आजादी देता है जहां अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता हो और हर तरह की संस्कृतियों की आवाजों का सम्मान किया जाए.’
AR Rahman Controversy: परेश रावल पर भड़के लोग

इतना सब हो जाने के बाद बॉलीवुड के फाइनेस्ट एक्टर्स में से एक परेश रावल ने ए.आर रहमान के सपोर्ट में एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने रहमान द्वारा बयान को लेकर सफाई देने के बाद कंपोजर के सपोर्ट में वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, “हम आपसे प्यार करते हैं सर, आप पर हमें गर्व हैं”. हालंकि परेश रावल के सपोर्ट को देखने के बाद लोगों ने उनकी भी आलोचना की थी और कहा था कि परेश हमेशा से ही देश को तोड़ने वालों के हित में ही बोलता है, उनपर कार्रवाई जरूर होनी चाहिए. पर अब तक इस कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर किसी पर कोई लीगल एक्शन नहीं लिया गया है.
Read More: Dhurandhar 2 में इस नए एक्टर की होगी धमाकेदार एंट्री! लीड एक्टर के साथ निभाएंगे अहम किरादर?


Download Android App
Download iOS App




