‘Pushpa 3′ में होगी सलमान खान की एंट्री? ‘सुल्तान’ बन Allu Arjun से होगा जबरदस्त टकराव

Summary :

Salman Khan in Pushpa 3 : साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइज़ी ‘पुष्पा’ को लेकर एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। चर्चाएं तेज़ हैं कि ‘पुष्पा 3 : द रैम्पेज’ में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की एंट्री हो सकती है। अगर यह खबर सच साबित होती है, तो यह सिनेमा इतिहास का सबसे बड़ा साउथ- बॉलीवुड कोलैबरेशन माना जाएगा। Salman Khan in Pushpa 3: सलमान खान निभाएंगे ‘सुल्तान’ का किरदार? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान फिल्म में एक बेहद ताकतवर और खतरनाक किरदार निभा सकते हैं, जिसका नाम ‘सुल्तान’ बताया जा रहा है। कहा…

Salman Khan in Pushpa 3 : साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइज़ी ‘पुष्पा’ को लेकर एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। चर्चाएं तेज़ हैं कि ‘पुष्पा 3 : द रैम्पेज’ में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की एंट्री हो सकती है। अगर यह खबर सच साबित होती है, तो यह सिनेमा इतिहास का सबसे बड़ा साउथ- बॉलीवुड कोलैबरेशन माना जाएगा।

Salman Khan in Pushpa 3: सलमान खान निभाएंगे ‘सुल्तान’ का किरदार?

Salman Khan in Pushpa 3
Salman Khan in Pushpa 3 ( Source : Social Media )

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान फिल्म में एक बेहद ताकतवर और खतरनाक किरदार निभा सकते हैं, जिसका नाम ‘सुल्तान’ बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि यह रोल फिल्म का मुख्य आकर्षण होगा और पुष्पा राज के सामने अब तक की ये सबसे बड़ी चुनौती होगी।

Salman Khan Pushpa 3: विलेन के रूप में दिख सकते हैं सलमान?

Salman Khan Pushpa 3
Salman Khan Pushpa 3 ( Source : Social Media )

खबरों की मानें तो ‘पुष्पा 3’ में सलमान खान को विलेन या ग्रे शेड वाले किरदार में दिखाया जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो दर्शकों को अल्लू अर्जुन और सलमान खान के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी, जो सिनेमाघरों में आग लगा सकती है।

Allu Arjun Pushpa 3: फिल्म को मिलेगा पैन-इंडिया लेवल का तड़का

Allu Arjun Pushpa 3
Allu Arjun Pushpa 3 ( Source : Social Media )

‘पुष्पा’ पहले ही पैन-इंडिया लेवल पर अपनी धाक जमा चुकी है। अब अगर सलमान खान जैसी बड़ी बॉलीवुड स्टार की एंट्री होती है, तो फिल्म का क्रेज़ कई गुना बढ़ सकता है। मेकर्स का लक्ष्य इसे इंटरनेशनल लेवल तक ले जाने का बताया जा रहा है।

Salman Khan Cameo Pushpa 3 में अब तक नहीं आया ऑफिशियल कन्फर्मेशन

Salman khan Cameo Pushpa 3
Salman khan Cameo Pushpa 3 ( Source : Social Media )

फिलहाल मेकर्स या सलमान खान की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन जिस तरह से लगातार खबरें सामने आ रही हैं, उससे फैंस की एक्साइटमेंट चरम पर है।

Fans कर रहे हैं बेसब्री से इंतज़ार

सोशल मीडिया पर फैंस पहले ही ‘पुष्पा बनाम सुल्तान’ की कल्पना करने लगे हैं। अगर यह खबर सच साबित होती है, तो ‘पुष्पा 3’ भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बन सकती है।

Read More : ‘Elvish–Jannat’ की केमिस्ट्री ने सोशल मीडिया हिला दिया! क्या ‘तेरे दिल में’ सिर्फ गाना है या कुछ ज्यादा………

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।