शेयर बाजार में कोहराम, Sensex-Nifty धड़ाम, इन 5 कारणों से धराशायी हुआ बाजार

Stock Market Crash Today (AI Generated image)

Stock Market Crash Today: भारतीय शेयर बाजार में कोहराम मचा हुआ है कल शेयर बाजार लगभग 1000 की गिरावट के साथ बंद हुआ था और आज उम्मीद की जा रही थी कि बाजार संभलता हुआ नजर आएगा लेकिन हल्का उछाल के बाद शेयर बाजार ने गोता लगाना शुरू किया और 10:30 तक बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 740 अंक और निफ्टी 50 220 अंक तक टूट गई। वहीं एशियाई बाजार में भी हलचल मची हुई है और सभी मार्केट लगभग लाल निशान पर कारोबार कर रहे है। बाजार क्रैश होने के कई मुख्य कारण है साथ ही ग्लोबस टेंशन के चलते भी बाजार धराशायी हो रहा है।

Stock Market Crash Today

Stock Market Crash Today
Stock Market Crash Today

भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार मचने से निवेशकों को भी भारी नुकसान का सामने करना पड़ रहा है। बता दें कि लगभग 6 लाख करोड़ रुपये इस महाक्रैश में स्वाहा हो गयए है वहीं BSE-लिस्टेड कंपनियों का बाजार कैपिटलाइजेशन में भी गिरावट दर्ज की गई है और यह गिरकर 449.76 लाख करोड़ रुपये हो गया है। बाजार में कई दिनों से कोहराम मचा हुआ है जिसके पीछे एक नहीं ब्लकि कई कारण है। वैश्विक अनिश्चितता, बिकवाली का बढ़ना, रुपये का टूटना, ट्रंप की टैरिफ धमकी के कारण सूचकांक बेंचमार्क तीन महीने से ज्यादा के सबसे निचले स्तर तक पहुंच गया है।

Share Market Crash Today Reasons

Stock Market Crash Today
Stock Market Crash Today (AI Generated image)

वैश्विक स्तर पर बढ़ती टेंशन के चलते बाजार कमजोर हो रहा है। ट्रंप की टैरिफ धमकी और ग्रीनलैंड पर कब्जे की धमकी के कारण एशियाई बाजार में बिकवाली का दौर जारी है जिसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ा है।

  • भारतीय शेयर बाजार में दबाव बनने का दूसरा कारण FIIs ने लगभग 3,262 करोड़ रुपये की बिकवाली की है और सिर्फ जनवरी के महीने में ही लगभग 29,315 करोड़ रुपये की निकासी की गई है। जिससे पूरे बाजार में दबाव बना हुआ है।
  • रुपये का लगातार कमजोर होना और डॉलर के मुकाबले लगभग 90.98 रुपये पर पहुंच गया है। कमजोर रुपये पर दबाव के कारण भारतीय शेयर बाजार क्रैश हुआ है।
  • अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ पर फैसले से पहले डॉलर सूचकांक में अस्थिरता के कारण भारतीय शेयर बाजार में दबाव बना हुआ है।

ALSO READ: गिरावट के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार. 150 अंक टूटा Sensex, इन सेक्टर का रहा शानदार प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।