बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और उनकी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड नताशा दलाल काफी समय से सुर्ख़ियों में बने हुए है और कयास लगाए जा रहे है कि ये कपल जल्द ही शादी करने वाला है। अब इन दोनों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

वरुण अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल और पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा बात नहीं करते पर उन्होंने कभी अपने रिलेशनशिप को छुपाया नहीं और पार्टीज़ – फंक्शन आदि में काफी बार अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ही स्पॉट किये जाते है।
अब खबरें आ रही रही हैं कि वरुण धवन अपने इस रिश्ते में एक कदम आगे बढ़ चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वरुण धवन गुपचुप तरीके से अपनी गर्लफ्रेंड नताशा से शादी कर चुके है। लेकिन अभी इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है।

कई मीडिया पोर्टल्स ने तो यहाँ तक कहा है कि वरुण धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के संग साल 2018 में ही सगाई कर चुके है और अब बस इस बात का इंतजार है कि कब ये कपल अपने रिलेशनशिप को नेक्स्ट लेवल पर लेकर जाता है।

बताया जा रहा है की ये सगाई दोनों परिवारों के सामने ही हुई थी और मीडिया को इस बात की भनक ना लगे इसलिए सारा प्रोग्राम बड़े ही गुपचुप तरीके से किया गया था। इस सगाई फंक्शन में बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए थे और परिवार वालों ने इस सेरोमनी को बेहद सीक्रेट रखा।

हालांकि दोनों परिवारों ने इस खबर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है और ये कहा है कि जब वरुण की शादी होगी , खूब धूमधाम से होगी। माना जा रहा है कि दोनों परिवारों ने शादी की तैयारियां अभी से शुरू कर दी है और अगले साल तक शादी भी कर सकते हैं।

आपको बात दें वरुण और नताशा बचपन के दोस्त है और दोनों के परिवार भी बेहद करीबी माने जाते है। वहीं वर्कफ़्रंट की बात की जाए तो वरुण धवन जल्द ही फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3D’ में नजर आने वाले है। इस फिल्म में वरुण के साथ श्रद्धा कपूर और नोरा फतेही मुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।


Download Android App
Download iOS App




