Vasudha 02 June 2026 Spoiler Alert: Sarika की घिनौनी चाल पर Chandrika ने फेरा पानी, भरी सभा में अपनी होने वाली बहू के लिए ढाल बना Dev

Summary :

Vasudha 02 June 2026 Spoiler Alert: ज़ी टीवी के पॉपुलर शो ‘वसुधा’ (Vasudha) में इन दिनों एक के बाद एक कई बड़े हाई-वोल्टेज ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। कहानी में एक ऐसा मोड़ आ गया है, जिसने फैंस की धड़कनों को बढ़ा दिया है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि जो चंद्रिका अब तक वसुधा के खिलाफ खड़ी नजर आती थीं, वही अब उसके सपोर्ट में उतर आई हैं। वहीं दूसरी तरफ, देव भी दुनिया की परवाह किए बिना वसुधा की ढाल बनकर खड़ा हो गया है। आइए आपको बताते हैं कि 2 जून के एपिसोड में चौहान…

Vasudha 02 June 2026 Spoiler Alert: ज़ी टीवी के पॉपुलर शो ‘वसुधा’ (Vasudha) में इन दिनों एक के बाद एक कई बड़े हाई-वोल्टेज ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। कहानी में एक ऐसा मोड़ आ गया है, जिसने फैंस की धड़कनों को बढ़ा दिया है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि जो चंद्रिका अब तक वसुधा के खिलाफ खड़ी नजर आती थीं, वही अब उसके सपोर्ट में उतर आई हैं। वहीं दूसरी तरफ, देव भी दुनिया की परवाह किए बिना वसुधा की ढाल बनकर खड़ा हो गया है। आइए आपको बताते हैं कि 2 जून के एपिसोड में चौहान हवेली में क्या नया बवंडर आने वाला है।

Vasudha 02 June 2026 Spoiler Alert: सारिका ने रची थी वसुधा को बदनाम करने की साजिश, चंद्रिका ने दिया करारा जवाब

Vasudha 02 June, 2026 Spoiler Alert
Vasudha 02 June, 2026 Spoiler Alert ( Source : Social Media)

अपकमिंग एपिसोड की शुरुआत काफी धमाकेदार होने वाली है। घर की चालाक बहू सारिका को कहीं से भनक लग जाती है कि वसुधा ने अपनी आत्मनिर्भरता की तरफ पहला कदम बढ़ा दिया है और वह संतोष के लिए पैसे कमाने के मकसद से घर का बना अचार बेच रही है। सारिका को लगता है कि यह वसुधा को चंद्रिका की नजरों में गिराने का सबसे सही मौका है।

वह बिना देर किए सीधे चंद्रिका चौहान के पास पहुंचती है और मिर्च-मसाला लगाकर शिकायत करती है। सारिका कहती है कि चौहान कंपनी का इतना बड़ा सीईओ (CEO) देव, रास्ते पर खड़े होकर वसुधा के साथ अचार बिकवा रहा है। वह हंसते हुए ताना मारती है कि इतना बड़ा बिजनेसमैन अब सड़क पर अचार बेचेगा? लेकिन इस बार सारिका की यह चाल उसी पर पलट जाती है।

Vasudha Upcoming Twist: चंद्रिका चौहान का बदला रुख, कहा- ‘मेहनत की कमाई का मजाक उड़ाना बंद करो’

Chandrika Chauhan
Chandrika Chauhan ( Source : Social Media)

सारिका की बातें सुनकर चंद्रिका आगबबूला तो होती हैं, लेकिन वसुधा पर नहीं बल्कि खुद सारिका पर, चंद्रिका सभी को हैरान करते हुए साफ शब्दों में कहती हैं कि इस दुनिया में कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता। उन्होंने वसुधा की तारीफ करते हुए कहा कि किसी के आगे हाथ फैलाने या किसी पर निर्भर रहने से कहीं बेहतर है कि वह मेहनत का रास्ता चुन रही है।

चंद्रिका ने सारिका को डांटते हुए कहा कि ईमानदारी से कमाए गए पैसों की इज्जत की जानी चाहिए, न कि उसका मजाक उड़ाया जाना चाहिए। चंद्रिका के मुंह से वसुधा के लिए ये बातें सुनकर सारिका के पैरों तले जमीन खिसक जाती है और उसकी बोलती पूरी तरह बंद हो जाती है। भले ही चंद्रिका ने अभी तक वसुधा को अपनी बहू के रूप में पूरी तरह नहीं अपनाया है, लेकिन उनके दिल में वसुधा के लिए सम्मान साफ दिखने लगा है।

Vasudha: देव और वसुधा की बढ़ी नजदीकियां, पूरा चौहान परिवार बना इस नए सफर का हिस्सा

Vasudha
Vasudha ( Source : Socia Media)

कहानी में असली ट्विस्ट तब आता है जब वसुधा अपने इस नए बिजनेस को बड़े लेवल पर शुरू करने का फैसला करती है। इस सफर में देव उसका सबसे बड़ा पिलर (सहारा) बनकर सामने आया है। देव अपनी सोशल इमेज और स्टेटस की परवाह किए बिना, गर्व के साथ सड़क पर वसुधा के अचार को प्रमोट करता है और उसे बेचने में मदद करता है।

दोनों के बीच कई प्यारे और इमोशनल पल भी देखने को मिलने वाले हैं। सबसे खूबसूरत बात यह है कि प्रभात, दिव्या और मयूर सहित पूरा चौहान परिवार अब वसुधा की इस नई उड़ान में उसके साथ खड़ा हो गया है। जो काम सिर्फ एक चुनौती से शुरू हुआ था, वह अब पूरे परिवार का मिशन बन चुका है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या वसुधा का यह बिजनेस उसे चंद्रिका का पूरा प्यार दिला पाएगा?

Read More: KSBKBT 2 01 June 2026 Spoiler Alert: Karan की दूसरी बीवी का सच आया सामने, देखते ही फटी रह गईं नियति की..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।