Vasudha 09 June 2026 Spoiler Alert: अंग्रेजी न बोलने पर अफसर ने उड़ाया चौहान खानदान की बहू का मजाक, Vasudha ने ‘हिंदी’ में दिया ऐसा करारा जवाब कि बोलती हुई बंद

Summary :

Vasudha 09 June 2026 Spoiler Alert: टीवी सीरियल ‘वसुधा’ के आने वाले एपिसोड में एक बड़ा ड्रामा देखने मिलने वाला है। शो में अब तक आपने देखा कि कैसे फूड डिपार्टमेंट ने बिना लाइसेंस के अचार बेचने के आरोप में वसुधा का सारा स्टॉक जब्त कर लिया था। लेकिन हमारी वसुधा इतनी जल्दी हार मानने वालों में से नहीं है। वह अपने बिजनेस को बचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है। 9 जून 2026 के एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि कैसे वसुधा अपने हक और अपनी मातृभाषा हिंदी के सम्मान के लिए समाज के बड़े लोगों…

Vasudha 09 June 2026 Spoiler Alert: टीवी सीरियल ‘वसुधा’ के आने वाले एपिसोड में एक बड़ा ड्रामा देखने मिलने वाला है। शो में अब तक आपने देखा कि कैसे फूड डिपार्टमेंट ने बिना लाइसेंस के अचार बेचने के आरोप में वसुधा का सारा स्टॉक जब्त कर लिया था। लेकिन हमारी वसुधा इतनी जल्दी हार मानने वालों में से नहीं है। वह अपने बिजनेस को बचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है। 9 जून 2026 के एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि कैसे वसुधा अपने हक और अपनी मातृभाषा हिंदी के सम्मान के लिए समाज के बड़े लोगों के सामने डटकर खड़ी हो जाती है।

Vasudha 09 June 2026 Spoiler Alert: सरकारी दफ्तर पहुंची वसुधा, अंग्रेजी न जानने पर अफसर ने कसा तंज

Vasudha 09 June 2026 Spoiler Alert
Vasudha 09 June 2026 Spoiler Alert ( Source : Social Media)

अपना अचार का बिजनेस वापस शुरू करने के लिए वसुधा जरूरी सरकारी कागजात और लाइसेंस बनवाने रजिस्ट्रेशन ऑफिस पहुंचती है। वहां वह बड़े ही ध्यान से सारे फॉर्म हिंदी में भरती है और अधिकारी को सौंप देती है। फॉर्म को हिंदी में भरा देखकर वहां बैठा अफसर मदद करने की बजाय वसुधा का मजाक उड़ाने लगता है।

वह ताना मारते हुए कहता है कि इतनी अमीर और बड़ी फैमिली यानी देवांश सिंह चौहान की पत्नी और चौहान खानदान की बहू होने के बाद भी इसे ढंग से अंग्रेजी बोलनी और लिखनी नहीं आती। अफसर की ये बातें सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह जाते हैं, और अफसर लगातार हंसते हुए वसुधा को नीचा दिखाने की कोशिश करता है।

Vasudha: ‘क्या बिजनेस के लिए अंग्रेजी जरूरी है?’ वसुधा के इस सवाल से उड़े अफसर के तोते

Vasudha
Vasudha ( Source : Social Media)

हर बार चुप रहने वाली वसुधा इस बार अपमान बर्दाश्त नहीं करती। वह बहुत ही शांत लेकिन बेहद मजबूत आवाज में अफसर को जवाब देती है। वसुधा साफ कहती है कि भले ही उसे फराटेदार अंग्रेजी बोलना नहीं आता, लेकिन उसे अपनी मातृभाषा हिंदी पढ़ने और लिखने में गर्व महसूस होता है।

इसके बाद वह अफसर से एक ऐसा सवाल पूछती है जिससे पूरे दफ्तर में सन्नाटा छा जाता है। वसुधा पूछती है— “क्या बिजनेस चलाने के लिए सिर्फ अंग्रेजी आना ही एकमात्र योग्यता है? क्या हिंदी में पढ़ने वालों को या अंग्रेजी न जानने वालों को एक कामयाब बिजनेसमैन बनने का कोई हक नहीं है?” वसुधा का यह दमदार रूप देखकर अफसर की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है और वह शर्म के मारे अपनी नजरें झुका लेता है।

Vasudha Maha Episode: चंद्रिका देवी का दिखा अनोखा रूप, चोरी-छिपे की वसुधा की बड़ी मदद

Vasudha Maha Episode
Vasudha Maha Episode ( Source: Social Media)

इस पूरे ड्रामे के बीच कहानी में एक और बड़ा ट्विस्ट आता है। एक तरफ जहां चंद्रिका देवी सबके सामने वसुधा से दूरी बनाकर रखती हैं और उसे चौहान परिवार की बहू मानने से इनकार करती हैं, वहीं दूसरी तरफ उनका दिल वसुधा के लिए पिघल रहा है। चंद्रिका देवी चोरी-छिपे रजिस्ट्रेशन ऑफिस के एक बड़े अधिकारी को फोन लगाती हैं।

वह कड़क आवाज़ में इंस्ट्रक्शन देती हैं कि वसुधा के बिजनेस का लाइसेंस बिना किसी रुकावट के और जल्द से जल्द बन जाना चाहिए। इससे साफ पता चलता है कि चंद्रिका ऊपर से भले ही सख्त दिख रही हों, लेकिन अंदर ही अंदर वह वसुधा की हिम्मत की कद्र करती हैं। अब देखना यह होगा कि क्या वसुधा को समय पर लाइसेंस मिल पाएगा या उसके सामने कोई नई मुसीबत आएगी।

Read More: Vasudha 08 June 2026 Spoiler Alert: क्या बीच राह में टूट जाएगा Vasudha का सपना? Chandrika ने Dev के सामने..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।