Vasudha 13 June Spoiler Alert: पाई-पाई को मोहताज हुई Vasudha, इज्जत बचाने के लिए सरेआम उतार दीं अपने हाथों की चूड़ियां

Summary :

Vasudha 13 June Spoiler Alert: टीवी सीरियल ‘वसुधा’ के आने वाले एपिसोड में दर्शकों को हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है। जहां एक तरफ वसुधा भ्रष्टाचार से लड़कर अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही थी, वहीं दूसरी तरफ उसकी किस्मत ने ऐसा यू-टर्न लिया है कि वह सीधे फर्श पर आ गिरी है। आने वाले एपिसोड में वसुधा के आत्मसम्मान और बिजनेस दोनों पर एक साथ बहुत बड़ा हमला होने वाला है, जिसे देखकर दर्शकों की आंखें नम हो जाएंगी। Vasudha 13 June Spoiler Alert: अंचार के ऑर्डर ने बढ़ाई मुश्किलें, सरेआम हुआ वसुधा का अपमान कहानी में…

Vasudha 13 June Spoiler Alert: टीवी सीरियल ‘वसुधा’ के आने वाले एपिसोड में दर्शकों को हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है। जहां एक तरफ वसुधा भ्रष्टाचार से लड़कर अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही थी, वहीं दूसरी तरफ उसकी किस्मत ने ऐसा यू-टर्न लिया है कि वह सीधे फर्श पर आ गिरी है। आने वाले एपिसोड में वसुधा के आत्मसम्मान और बिजनेस दोनों पर एक साथ बहुत बड़ा हमला होने वाला है, जिसे देखकर दर्शकों की आंखें नम हो जाएंगी।

Vasudha 13 June Spoiler Alert: अंचार के ऑर्डर ने बढ़ाई मुश्किलें, सरेआम हुआ वसुधा का अपमान

Vasudha 13 June Spoiler Alert
Vasudha 13 June Spoiler Alert  ( Source : Social Media)

कहानी में नया मोड़ तब आता है जब धर्मेश की पत्नी अचानक चौहान हाउस पहुंच जाती है। वह बेहद गुस्से में है और आते ही वसुधा पर चिल्लाना शुरू कर देती है। महिला का आरोप है कि वसुधा ने उसका अचार का ऑर्डर समय पर पूरा नहीं किया, जिससे उसका बड़ा नुकसान हुआ है। वह पूरी फैमिली के सामने वसुधा को नाकामयाब और धोखेबाज कहकर जलील करने लगती है।

वसुधा सन्न रह जाती है और उसके पास बोलने के लिए कोई शब्द नहीं बचते। हालांकि संतोष बीच में आकर वसुधा का बचाव करने की कोशिश करता है, लेकिन महिला का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है और वह लगातार तमाशा खड़ी रखती है।

Vasudha 13 June 2026 Written Update:  वसुधा को ठहराया खानदान की बदनामी का जिम्मेदार

Vasudha 13 June 2026 Written Update
Vasudha 13 June 2026 Written Update ( Source : Social Media)

तमाशा बढ़ता देख चौहान परिवार की मुखिया चंद्रिका देवी भी वहां पहुंच जाती हैं। वसुधा को उम्मीद थी कि इस मुश्किल घड़ी में शायद परिवार उसका साथ देगा, लेकिन हुआ इसके बिल्कुल उल्टा । चंद्रिका देवी ने वसुधा को संभालने के बजाय उसी पर सारा दोष डाल दिया। चंद्रिका ने कहा कि वसुधा की वजह से आए दिन घर में ऐसे तमाशे होते हैं, जिससे समाज में चौहान खानदान की इज्जत मिट्टी में मिल रही है। चंद्रिका की ये कड़वी  बातें सुनकर वसुधा का दिल पूरी तरह टूट जाता है। वह खुद को बिल्कुल अकेला महसूस करने लगती है।

Vasudha Serial: जब महिला ने मांगी चूड़ियां, तो देव के सामने वसुधा ने दे दी इतनी बड़ी कुर्बानी

Vasudha Serial
Vasudha Serial ( Source : Social Media)

हंगामा तब और बढ़ जाता है जब धर्मेश की पत्नी अपने एडवांस पैसे वापस मांगने की जिद पर अड़ जाती है। वसुधा जब कहती है कि इस वक्त उसके पास तुरंत लौटाने के लिए कैश नहीं है, तो वह महिला एक ऐसी घटिया मांग कर बैठती है जिसे सुनकर सबके होश उड़ जाते हैं। महिला कहती है कि अगर पैसे नहीं हैं, तो अपने हाथों के सोने के कंगन (चूड़ियां) उतारकर उसे दे दे।

अपनी इज्जत और चौहान परिवार का नाम बचाने के लिए, रोते हुए वसुधा अपनी कीमती चूड़ियां उतारकर उस महिला को सौंप देती है। यह सब दूर खड़ा देव लाचारी से देखता रह जाता है। देव चाहकर भी कुछ नहीं कर पाता, लेकिन वसुधा का यह दर्द अब देव और चंद्रिका के रिश्ते में भी एक नई दरार पैदा करने वाला है।

Read More: Vasudha 12 June Spoiler Alert: लाइसेंस के लिए अफसर ने मांगी रिश्वत तो Santosh ने सरेआम दफ्तर में उतार दिया..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।