Vasudha 12 June Spoiler Alert: लाइसेंस के लिए अफसर ने मांगी रिश्वत तो Santosh ने सरेआम दफ्तर में उतार दिया Vasudha का मंगलसूत्र, कांप उठा भ्रष्ट अधिकारी

Summary :

Vasudha 12 June 2026 Spoiler Alert: टीवी सीरियल ‘वसुधा’ के अपकमिंग एपिसोड (12 जून 2026) में एक ऐसा हाई-वोल्टेज ड्रामा होने जा रहा है, जिसे देखकर दर्शकों के होश उड़ने वाले हैं। अपने अचार के बिजनेस के लिए फूड लाइसेंस बनवाने निकली वसुधा और उसकी मददगार संतोष ने भ्रष्ट सिस्टम को सबक सिखाने के लिए एक ऐसा दांव खेला है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। रिश्वतखोर अधिकारी को सबक सिखाने के लिए संतोष ने सरेआम वसुधा का मंगलसूत्र दांव पर लगा दिया। Vasudha 12 June Spoiler Alert: अचार के बिजनेस के लिए भटक रही थी वसुधा, भ्रष्ट…

Vasudha 12 June 2026 Spoiler Alert: टीवी सीरियल ‘वसुधा’ के अपकमिंग एपिसोड (12 जून 2026) में एक ऐसा हाई-वोल्टेज ड्रामा होने जा रहा है, जिसे देखकर दर्शकों के होश उड़ने वाले हैं। अपने अचार के बिजनेस के लिए फूड लाइसेंस बनवाने निकली वसुधा और उसकी मददगार संतोष ने भ्रष्ट सिस्टम को सबक सिखाने के लिए एक ऐसा दांव खेला है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। रिश्वतखोर अधिकारी को सबक सिखाने के लिए संतोष ने सरेआम वसुधा का मंगलसूत्र दांव पर लगा दिया।

Vasudha 12 June Spoiler Alert: अचार के बिजनेस के लिए भटक रही थी वसुधा, भ्रष्ट अफसर ने अटकाया काम

Vasudha 12 June Spoiler Alert
Vasudha 12 June Spoiler Alert ( Source : Social Media)

सीरियल की कहानी में इन दिनों वसुधा अपने पैरों पर खड़े होने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। वह अपना अचार का बिजनेस शुरू करना चाहती है, लेकिन उसके इस सपने के आड़े आ रहा है सरकारी सिस्टम। वसुधा और संतोष कई दिनों से फूड डिपार्टमेंट के चक्कर काट रहे हैं ताकि उनके बिजनेस को फूड लाइसेंस मिल सके।

लेकिन वहां बैठा भ्रष्ट अधिकारी जानबूझकर उनका काम अटका रहा है। वह सीधे तौर पर तो कुछ नहीं कहता, लेकिन इशारों-इशारों में मोटी रिश्वत की मांग कर रहा है। बार-बार गुहार लगाने के बाद भी जब अफसर का दिल नहीं पघला और उसका घमंड सातवें आसमान पर रहा, तो संतोष ने ठान लिया कि अब सीधे तरीके से काम नहीं बनने वाला।

Zee TV Vasudha Upcoming Twist: सरकारी दफ्तर में संतोष का हाई-वोल्टेज ड्रामा, रिश्वत में दे दिया मंगलसूत्र

Zee TV Vasudha Upcoming Twist
Zee TV Vasudha Upcoming Twist ( Source : Social Media)

फूड डिपार्टमेंट के दफ्तर में जब अफसर ने फिर से वही पुराना अड़ियल रवैया दिखाया, तो संतोष का गुस्सा फूट पड़ा। उसने बिना डरे दफ्तर के बीचों-बीच एक बड़ा धमाका कर दिया। संतोष ने सबके सामने अचानक वसुधा के गले से उसका पावन मंगलसूत्र उतारा और ले जाकर सीधे भ्रष्ट अधिकारी की टेबल पर रख दिया।

संतोष ने पूरे दफ्तर के सामने चिल्लाकर कहा कि अगर इस अधिकारी की भूख सिर्फ पैसों से नहीं मिटती, तो वह वसुधा की सबसे कीमती चीज यानी उसका मंगलसूत्र ही रिश्वत में रख ले और तुरंत लाइसेंस पास करे। इस तगड़े और चौंकाने वाले कदम ने वहां मौजूद भीड़ का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

Vasudha Serial: जनता के गुस्से से डरा रिश्वतखोर अफसर, बृज ने चंद्रिका को दी चेतावनी

Vasudha Serial
Vasudha Serial ( Source : Social Media)

संतोष के इस साहसी कदम में वसुधा ने भी उसका पूरा साथ दिया। वसुधा ने दफ्तर में मौजूद आम जनता के सामने सवाल उठाया कि आखिर क्यों ईमानदार लोगों को अपना काम करवाने के लिए इस तरह अत्याचार सेहन करना पड़ता है? दफ्तर में भीड़ जुटने लगी और लोग अधिकारी के खिलाफ खड़े होने लगे। जनता का गुस्सा और अपनी नौकरी पर खतरा देखकर भ्रष्ट अफसर बुरी तरह डर गया। उसकी सारी हेकड़ी पल भर में गायब हो गई और बिना कोई रिश्वत लिए उसे पीछे हटना पड़ा।

दूसरी तरफ, इस पूरे ड्रामे की खबर जैसे ही बृज को लगी, उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। बृज ने तुरंत चंद्रिका को फोन मिलाया और चेतावनी दी कि वसुधा और संतोष को रोकना अब नामुमकिन होता जा रहा है। हर मुश्किल उन्हें और मजबूत बना रही है। अपनी साख बचाने के लिए बृज ने फैसला किया है कि अगले 3 दिनों के अंदर वसुधा का फूड लाइसेंस उसके घर भेज दिया जाएगा। अब देखना यह होगा कि इस बड़ी जीत के बाद आत्मनिर्भर बनने की राह पर वसुधा का अगला कदम क्या होगा और चंद्रिका इस पर क्या नया रुख अपनाएगी।

Read More: Vasudha 11 June 2026 Spoiler Alert: Chandrika पर उंगली उठाना Samar को पड़ा भारी, गुस्से में लाल-पीली हुई..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।