बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र ने लम्बे समय तक अपने अभिनय से करोड़ों लोगों को अपना फैन बनाया है। अब धर्मेंद्र फिल्म इंडस्ट्री से दूर है लेकिन सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव होने के कारण धर्मेंद्र अक्सर सर्खियों में रहते है। इन दिनों धर्मेंद्र ज्यादातर समय अपने फार्महाउस पर बिताते है और किसानी में उनका हाथ काफी साफ़ हो गया है।

हाल ही में धर्मेंद्र ने एक वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमे वो अपने बागान में उगी सब्जियों के बारे बताते हुए नजर आ रहे है। धर्मेंद्र का ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
.jpg)
धर्मेंद्र ने अपने वीडियो में फैंस को अपना पूरा बागान दिखाया है और बताया है कि उनके बागान में कौन कौन सी सब्जियां उगी है। 34 सेकंड का ये वीडियो फैंस के बीच जबरदस्त वायरल हो रहा है और फैंस धर्मेंद्र की इस मेहनत की खूब तारीफ कर रहे है।
.jpg)
धर्मेंद्र अपने वीडियो में कहीं टमाटर तो कहीं बैंगन के साथ कई ताजी सब्जियां को दिखा रहे है , जो पूरी तरह तैयार है। वीडियो के अंत में धर्मेंद्र अपने हाथ में फूल गोभी लिए नजर आते है और कहते है कि अब वो इसे भी उगाने वाले है। बैंगन, टमाटर हर तरह की सब्जियां उगा रहे है , लव यू …थैंक्यू।’
अपने वीडियो के साथ धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा है , “इस मौसम की सब सब्ज़ियाँ ?????????होने लगी हैं दोस्तों। मेहनत्त का फ़ल मालिक दे ही देता है?।” फैंस ने भी धर्मेंद्र की तारीफ करते हुए कमैंट्स में उनकी मेहनत की सराहना की है।
सोशल मीडिया पर इससे पहले भी धर्मेंद्र के बागान वाले वीडियो काफी वायरल हो चुके है। कई फैंस कमैंट्स में लिखते है कि वो धरम जी अपने घर और बगीचों में सब्जियां उगाने का प्लान बना रहे है। धर्मेंद्र की इस पहल को फैंस काफी शानदार शुरुआत मानते है और सेहत के लिए भी ये काफी बेहतर है।
.jpg)


Download Android App
Download iOS App



