बॉलीवुड के लविंग और हिट कपल कहे जाने वाले कटरीना कैफ और विक्की कौशल एक बार सुर्ख़ियों में आ गए हैं। दरअसल जल्द ही कपल के शादी को अब एक साल होने जा रहे हैं। पिछले साल 9 दिसंबर को विक्की और कटरीना हमेशा के लिए एक हो गए हैं। वही उनके फैंस सहित बॉलीवुड इंडस्ट्री में जब ये खबर सामने आई थी तब लोगों को बड़ा झटका लगा था। वही अब अपने एनिवर्सरी के लिए विक्की कौशल ने कुछ ख़ास प्लान किया हैं।

दरअसल विक्की कौशल अपने पहले एनिवर्सरी को बेहद ख़ास बनाना चाहते हैं। और इसके लिए एक्टर अपनी पत्नी यानी कटरीना कैफ के लिए एक ख़ास सरप्राइज भी प्लान कर चुके हैं।इस मौके पर धुआंदार पार्टी होने वाली है। लवबर्ड्स की शादी के एक साल पूरे होने पर फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। इस बीच कैटरीना और विक्की के एनिवर्सरी प्लान को लेकर खुलासा हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,कैटरीना और विकी वेडिंग एनिवर्सरी को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं। इस मौके पर कपल एक-दूसरे के साथ क्लालिटी टाइम बिताना चाहता है। इसलिए कैटरीना और विक्की ने अपने पसंदीदा हॉलिडे डेस्टिनेशन मालदीव में एक रोमांटिक गेटवे प्लान किया है। हाल में कैटरीना कैफ को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। यहां एक्ट्रेस पिंक सूट में अकेले ही ट्रैवल करने के लिए निकली थीं।

वही शादी के बाद दोनों ही कपल को बहुत कम ही एक साथ स्पॉट किया जाता हैं। दोनों ही स्टार्स शादी के बाद अपने वर्क कमिटमेंट को पूरा करने के कारण एक दूसरे को अच्छी तरह से टाइम नहीं दे पाते थे। और यही वजह है की अपनी पहली सालगिरह पर दोनों एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे।

साथ ही सूत्रों की माने तो दोनों पहले अपने घर पर एक छोटी सी पूजा रखेंगे। बाकी कटरीना और विक्की ने मिलकर मालदीव वेकेशन पर जाने वाले हैं। कपल ने एक-दूसरे के लिए कुछ स्पेशल सरप्राइज भी प्लान किए हैं।


Download Android App
Download iOS App



