उरी फेम विक्की कौशल
जल्द ही करण जौहर के फेमस शो कॉफी विद करण में नजर आने वाले हैं। कॉफी विद करण के
अगले एपिसोड में विक्की कौशल और सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आने वाले है। शो में
विक्की अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ पर खुलकर बात करते दिखने वाले
हैं। इस दौरान विक्की कौशल ने अपनी दो बिग बजट फिल्मों के बंद होने पर भी खुलकर
बात की।
जी हां हम तख्त और
इम्मोर्टल अश्वत्थामा की बात कर रहे है, इन दोनों ही फिल्मों में विक्की कौशल को
कास्ट किया गया था लेकिन फिर फिल्म को अचानक बंद कर दिया गया। करण के शो पर विक्की
कौशल ने इन दोनों बड़ी बजट फिल्मों के बंद होने का कारण कोरोना के वक्त आई महामारी
को बताया।
विक्की कौशल ने करण जौहर से बात करते हुए बताया, “दोनों फिल्मों के बंद होने का कारण केवल कोविड है। फिल्म के
बंद होने से इमोशनल तौर पर मैं काफी निराश हुआ था। दोनों प्रोजेक्ट्स बहुत अच्छी
जगह पर थे लेकिन दोनों के फ्लोर पर जाने का समय बेहद अलग था। मुझे याद है कि जब ‘अश्वत्थामा‘ बंद हुई, तो मैं शशांक के
साथ ‘गोविंदा नाम मेरा‘
की शूटिंग कर रहा था।”
एक्टर ने आगे बताया कि “मुझे फोन आया कि
अभी के लिए फिल्म को ठंडे बसते में डाल रहे हैं। उस समय मेरे पास मेरा ट्रेनर था
और मैंने उन्हें ये सब बताया। मेरे ट्रेनर ने मुझे कहा कि चलो जिम चलते हैं और उस
दिन मैंने सबसे ज्यादा हार्ड एक्सरसाइज की। यह वो फिल्म थी, जिसके लिए मैंने लगभग 2 सालों तक तैयारी की थी। हम जल्द ही फिल्म की शूटिंग
करने वाले थे।”
अपने फिल्मी करियर
में आए उतार चढ़ाव को लेकर विक्की कौशल ने रिएक्शन देते हुए कहा, “इस तरह की चीजें केवल एक
दिन तक मेरे साथ रहती हैं और उसके बाद मैं नार्मल होने लगता हूं। इसलिए मैं इमोशनल
होना बंद कर देता हूं। मैं इसे हमेशा याद करता हूं, इसके लिए तरसता हूं लेकिन यह मुझे कभी ऐसी जगह नहीं भेजता
जहां मैं इसके बारे में उदास महसूस करता हूं।”
विक्की कौशल ने अपनी जर्नी के बारे में बात करते हुए कहा, “इस छोटी सी जोर्नी में भी कई बार ऐसा हुआ है जब मुझे कोई
भूमिका नहीं मिली है। मैं केवल यही सोचता हूं, जो होता है अच्छे के लिए होता है। ‘तख्त‘ और ‘अश्वत्थामा‘ के बारे में भी मैं बस इतना ही कहना चाहता हूं।” विक्की ने भले ही कम फिल्मों में काम किया हो लेकिन
उन्होंने अब तक के अपने हर किरदार में लोगों के दिलों पर अपनी एक अलग छाप छोड़ी
है।
वर्क वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल जल्द ही डायरेक्टर मेघना गुलज़ार
की फिल्म ‘सैम बहादुर‘ में दिखाई देंगे, जो फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है। वह भूमि पेडनेकर और कियारा
आडवाणी के साथ ‘गोविंदा नाम मेरा‘ में भी नजर आएंगे। इसके अलावा,
उन्होंने सारा अली खान के
साथ लक्ष्मण उटेकर की अनटाइटल फिल्म की शूटिंग भी पूरी कर ली है।


Download Android App
Download iOS App









