बॉलीवुड के फेमस एक्टर विक्की कौशल इन दिनो अपनी अपकमिंग फिल्म ‘छावा’ को लेकर खबरो में बने हुए हैं। विक्की की ये मूवी शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज पर आधारित है। विक्की इस हिस्टॉरिकल पीरियड फ़िल्म में अहम भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि बीतों ऐसी एक्टर का नाम रोहित शेट्टी की फ्रेंचाइजी ‘सिंघम’ के साथ भी जुड़ा था। लेकिन सूत्रो कि माने तो वो अब इस फिल्म में काम नहीं करेंगे, आइये जानते है क्यो?

हिंदी सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपनी पॉपुलर फ्रेंचाइजी ‘सिंघम’ को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा में बने हुए हैं। अजय देवगन से लेकर रण्वीर सिंह जैसे नामी सितारों के नाम इस फ़िल्म से जुड़े हैं। हालांकि बीते दिनों रोहित की इस फिल्म में विक्की कौशल की एंट्री की खबरें सामने आई थीं। बताया जा रहा था कि ‘सिंघम अगेन’ में विक्की को अजय के छोटे भाई के रोल में कास्ट किया जा रहा था।

मगर लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्की कौशल अब रोहित शेट्टी की इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी का हिस्सा नहीं बनेंगे। रोहित के साथ काम करने को लेकर एक्टर काफी खुश और एक्साइटेड थे। उन्होंने फिल्म में अपना लुक भी सोच लिया था। मगर अब विक्की ने अपनी दूसरी फिल्म छावा की वजह से इस फिल्म से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। दरअसल, अजय देवगन स्टारर ‘सिंघम अगेन’ और ‘छावा’ की शूटिंग डेटस आपस में क्लैश कर रही थीं।

ऐसे में विक्की कौशल ने ‘सिंघम अगेन’ छोड़ ‘छावा’ में काम करने का फैसला किया है। इन दोनों ही फिल्मों में विक्की एक नए अवतार में नजर आने वाले थे,जिसमें उन्हें इससे पहले कभी नहीं देखा गया है। अतरंगी रे और जरा हटके जरा बचके जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले लक्ष्मण उतेकर ही ‘छावा’ को डायरेक्ट करेंगे। विक्की कौशल और लक्ष्मण उतेकर का ये साथ में दूसरा प्रोजेक्ट है जिसके लिए दोनों की काफी एक्साइटेड हैं।


Download Android App
Download iOS App



