विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ को पहनाई हीरे-नीलम की Engagement Ring, मंगलसूत्र भी है काफी स्पेशल

Summary :

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने बीते दिन सिक्स सेंसेज फोर्ट में सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए। कपल ने शादी की फोटोज शेयर की है, जिसमें कैट के रिंग और मंगलसूत्र पर फैंस की नजर थम गई।

 बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कैटरीना कैफ और विक्की कौशल आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी हो गए हैं। 9 दिसम्बर को राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंसेज फोर्ट में दोनों ने सात फेरे लिए। कैट और विक्की ने शादी की फोटोज फैंस के साथ शेयर किया। कैट जहां रेड कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखी। तो दूसरी तरफ ब्लू डायमंड अंगूठी और मंगलसूत्र ने सबका ध्यान खींचा। 

 अदाकारा कैटरीना कैफ की ब्राइडल फोटोज सामने आते ही हमारी नजर एक्ट्रेस की अंगूठी पर टिक गई। कैटरीना कैफ को विक्की कौशल ने बड़ी सी प्लेटिनम डायमंड रिंग पहनाई थी। इस अंगूठी की कीमत 7.4 लाख रुपये बताई जा रही है। 
अदाकारा कैटरीना  कैफ ने अपनी शादी में डबल पट्टी मांग टीका पहना था। जिसमें उनका लुक बेहद खूबसूरत लग रहा था। एक्ट्रेस ने सब्यसाची की ही जूलरी कैरी की थी। कैटरीना कैफ का मंगलसूत्र काले मोतियों, गोल्ड और डायमंड से बना हुआ है। इसमें 2 डायमंड जड़े हुए और ये डिजाइनर सब्यसाची ने ही डिजाइन किया था।  सारी ज्वेलरी उन्होंने ही डिजाइन किया है। 
कैटरीना के लहंगे को सब्यसाची हेरिटेज ज्वैलरी के हाथ से बने मोतियों और 22 कैरेट सोने, बिना कटे हीरों के बेस्पेक ब्राइडल ज्वैलरी के साथ पेयर किया गया है। वहीं, विक्की कौशल आइवरी प्रिंटेड शेरवानी में बेहद हैंडसम लगे। उन्होंने अपने क्लासिक वेडिंग आउटफइट को सब्यसाची हेरिटेज ज्वैलरी के साथ पेयर किया। विक्की ने अपने लुक को आइवरी-बेज साफा और ब्रोच से पूरा किया। 

Desk Team