शाहरुख खान की बेटी सुहाना की हर तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही वायरल होने लगती है। हाल ही में स्टारकिड के फैनक्लब पर फ्रेंड के साथ एक तस्वीर शेयर की गई है। जिसमें उनकी दोस्त कॉफी पीती दिख रही है और सुहाना मिरर की तरफ देखते हुए पोज दे रही हैं। तस्वीर में सुहाना का एटिट्यूड सबका ध्यान खींच रहा है।
इतनी कम उम्र में उनकी बॉडी लैंग्वेज में कमाल का कॉन्फिडेंस झलकता है। किंग खान की लाडली इन दिनों अपने स्टाइल स्टेटमेंट और फैशन सेंस से सभी को इम्प्रेस कर रही हैं।
बता दें कि सुहाना ने हाल ही में एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
यह वीडियो सुहाना के जिम का है। जहां वह जिम के हॉट पैंट में एक्सरसाइज करते दिख रही हैं। हालांकि इस वीडियो में सुहाना का फर्स्ट प्रोफाइल नहीं दिख रहा है। लेकिन जिस मेहनत और लगन से सुहाना एक्सरसाइज कर रही हैं, उसको देखकर तो यही लगता है कि वह भी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की राह पर चल पड़ी हैं।
बीते कुछ दिनों से सुहाना का मेकओवर, लुक और उनका ड्रेसिंग सेंस टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। बॉलीवुड गलियारों में भी सुहाना के ग्लैमरस अंदाज को काफी सराहा जा रहा है।
आजकल सुहाना पहले से ज्यादा खूबसूरत हो गई हैं। इसी के साथ वह दिन प्रतिदिन लोगों की फेवरेट बनती जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुहाना बॉलीवुड में जल्द दिखाई दे सकती हैं।
कहा तो यहां तक जा रहा है कि सुहाना के बॉलीवुड में एंट्री की जिम्मेदारी शाहरुख ने अपने खास दोस्त करण जौहर को दी है। इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले ही वह काफी पॉपुलर हो चुकी हैं।अक्सर उन्हें फिल्म प्रीमियर में या फ्रेंड्स के साथ मस्ती करते हुए देखा जाता है।
पिछले दिनों सुहाना की कई बोल्ड तस्वीरें सामने आईं थी। इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की गई इन लोग फोटो पर हॉट, वेरी हॉट जैसे कमेंट जरूर दिए थे।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App






