कंट्री ब्वॉय के नाम से मशहूर विद्युत जामवाल सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं। विद्युत अक्सर अपनी कई फोटोज और वीडियोज साझा करते रहते हैं, जिन्हें उनके चाहने वाले काफी पसंद भी करते हैं। इस बीच विद्युत ने सोशल मीडिया पर अपना एक लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विद्युत जामवाल बर्फ से जमी झील में डुबकी लगाते दिख रहे हैं। वीडियो को फैंस के साथ ही कई सेलेब्स ने भी लाइक किया है।

माईनस डिग्री है टेंपरेचर
विद्युत ने ये जो वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, उसमें वो बर्फीली वादियों में नजर आ रहे हैं। चारों तरफ बर्फ की मोटी चादर बिछी दिखाई दे रही है। वहीं वीडियो में पहले विद्युत मोटे कपड़े पहने दिखते हैं, लेकिन धीरे- धीरे वो अपने कपड़े उतारते हैं और फिर बर्फीली झील में उतर जाते हैं। इस बीच विद्युत ने बताया कि एक दिन पहले स्नोफॉल हुआ था, लेकिन वो आज वहां पर गए हैं। कैप्शन में विद्युत ने कहा है कि अपनी बाधाएं खुद तोड़ो।
वीडियो में विद्युत बता रहे हैं इस समय जगह का टेंपरेचर -8 डिग्री है। वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस दौरान एक फैन ने वीडियो में कमेंट करके लिखा- ‘असली सुपरहीरो’। वहीं दूसरे ने लिखा, सर आपको ऐसा करते देख, मुझे यहां घर बैठे बैठे ठंड लग रही है। कुछ सेलेब्स ने भी विद्युत के इस वीडियो पर रिएक्ट किया है।

कुछ ऐसा रहा विद्युत का फिल्मी करियर
बता दें, विद्युत ने साउथ कि फिल्मों के द्वारा बतौर अभिनेता अपना करियर की पारी शुरू की थी। जिसके बाद उन्होंने फिल्म फोर्स के जरिये अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद एक्टर कमांडो, बुलेट राजा, जंगली, खुदा हाफिज, बादशाहो सहित कई फिल्मों में नजर आए और धीरे- धीरे उनके करियर की गाड़ी आगे बढ़ रही है। विद्युत की आखिरी फिल्म सनक थी।


Download Android App
Download iOS App



