थलापति विजय की फिल्म हुई पोस्टपोन? जानें मेकर्स का नया फैसला

Summary :

Vijay Jana Nayagan Postponed In India: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलापति विजय की अपकमिंग फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर फैंस बहुत ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे है क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि हो सकता है ये थलापति विजय की आखरी फिल्म हो, क्योंकि इसके बाद वो राजनीती और लोक कल्याण के लिए काम करेंगे लेकिन अब इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसने फैंस का दिल तोड़ दिया है। Vijay Jana Nayagan Postponed In India: 9 जनवरी को रिलीज नहीं होगी ‘जन नायकन’ दरअसल सुपरस्टार विजय की ये फिल्म अब 9 जनवरी को रिलीज…

Vijay Jana Nayagan Postponed In India: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलापति विजय की अपकमिंग फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर फैंस बहुत ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे है क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि हो सकता है ये थलापति विजय की आखरी फिल्म हो, क्योंकि इसके बाद वो राजनीती और लोक कल्याण के लिए काम करेंगे लेकिन अब इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसने फैंस का दिल तोड़ दिया है।

Vijay Jana Nayagan Postponed In India: 9 जनवरी को रिलीज नहीं होगी ‘जन नायकन’

Vijay Jana Nayagan Postponed In India
Vijay Jana Nayagan Postponed In India (Source : Social Meida)

दरअसल सुपरस्टार विजय की ये फिल्म अब 9 जनवरी को रिलीज नही हो रही है, हाल ही में मेकर्स ने ये जानकारी दी है कि रिलीज से ठीक पहले ही फिल्म एक मुश्किल में फंस गई है और बताया गया है कि सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट को लेकर चल रहे विवाद की वजह से मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट टाल दी है।

Thalapathy Vijay Last Film: रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड ने अड़ाई टांग

Thalapathy Vijay Last Film
Thalapathy Vijay Last Film (Source : Social Media)

इसकी जानकारी मेकर्स ने खुद एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। मेकर्स ने अपनी पोस्ट में लिखा कि, ‘हम भारी मन से अपने सभी सम्मानित हितधारकों और दर्शकों के साथ ये खबर शेयर कर रहे हैं। 9 जनवरी को रिलीज होने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जन नायकन’ परिस्थितियों के कारण स्थगित कर दी गई है, जो हमारे नियंत्रण से बाहर हैं।

हम इस फिल्म को लेकर लोगों की उत्सुकता, उत्साह और भावनाओं को भलीभांति समझते हैं, और यह निर्णय हम सभी के लिए आसान नहीं था। नई रिलीज डेट की घोषणा जल्द से जल्द की जाएगी। तब तक, हम आपसे धैर्य और निरंतर प्रेम बनाए रखने का विनम्र अनुरोध करते हैं। आपका अटूट समर्थन हमारी सबसे बड़ी ताकत है और जना नायकन की पूरी टीम के लिए इसका बहुत महत्व है।’

Jana Nayagan Movie Updates: 9 जनवरी को होगी सुनवाई

Jana Nayagan Movie Updates
Jana Nayagan Movie Updates (Source: Social Media)

मेकर्स की इस बात से ये पता चलता है कि सुपरस्टार की इस फिल्म को अभी सेंसर बोर्ड से क्लियर चिट नहीं मिली है, जिसके कारण इसकी रिलीज में देरी हो रही है। मेकर्स ने इसे लेकर मद्रास के उच्च न्यायालय का रुख किया है, जिसके बाद बुधवार 7 जनवरी को कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है और सीबीएफसी (केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड) को फिल्म के रिव्यू के लिए एक नई समिति गठित करने का निर्देश दिया है। ऐसा बताया जा रहा है कि अब इस फिल्म की आगे की सुनवाई 9 जनवरी को होगी। तो ऐसे में मेकर्स को मजबूर होकर फिल्म की डेट को पोस्टपोन करना पड़ा।

Read Also: 14 साल बाद अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी मचाएगी धमाल, Bhoot Bangla की रिलीज डेट आई सामने

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।